-
वर्तमान समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो पूरी दुनिया के लिए सिर दर्द बन चुकी है। आज के समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है। देर से सोना, लेट उठना, गलत समय पर भोजन करना, फास्ट फूड का अधिक सेवन करना और एक्टिविटी न करना जैसी कई और चीजें जिसके चलते डायबिटीज का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। (Photo Source: Unsplash)
-
पहले तो डायबिटीज एक उम्र के बाद खासकर बुजुर्गों में देखी जाती थी। लेकिन अब तो कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि ज्यादा मीठा खाने से शुगर लेवल बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि डायबिटीज की समस्या कई और कारणों से भी होती है। (Photo Source: Unsplash)
-
क्यों बढ़ती है शुगर लेवल
हम जो भी भोजन करते हैं तो उसे पाचन तंत्र तोड़कर ग्लूकोस में बदल देता है। इसके बाद यह ग्लूकोज छोटी आंत से रक्त में पहुंच जाता है। रक्त में ग्लूकोज बढ़ने पर पैंक्रियाज (अग्न्याशय) इंसुलिन नामक हार्मोन बनाता है। इंसुलिन ग्लूकोज को रक्त से निकालकर शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाता है, जहां इसका उपयोग ऊर्जा बनाने के लिए होता है। अगर शरीर को तुरंत उतनी ऊर्जा की जरूरत नहीं होती, तो अतिरिक्त ग्लूकोज लिवर और मांसपेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में जमा हो जाता है। अधिक मात्रा होने पर यह वसा यानी फैट के रूप में जमा हो सकता है। जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या ये सही तरीके से काम नहीं करता, तो इसी स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। (Photo Source: Freepik) -
खानपान
डायबिटीज के सबसे बड़े कारणों में से एक खानपान है। जंक फूड, तले खाद्य पदार्थ, मीठे ड्रिंक्स, मिठाइयां और अत्यधिक मैदा खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है। इससे समय के साथ वजन बढ़ता है और इंसुलिन रेसिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है। (Photo Source: Freepik) -
तनाव
सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाने के बाद भी कई बार लोग डायबिटीज की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या खा रहे हैं, जिससे ये समस्या हो रही है। इसके पीछे तनाव भी कारण हो सकता है। दरअसल, तनाव होने पर शरीर कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बनाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए खून में ग्लूकोज बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक तनाव रहने पर यह बार-बार हो सकता है। (Photo Source: Unsplash) -
नींद
भी हो सकती है वजह अगर आपको देर रात तक जागने और कम सोने की आदत है तो इसे बदलने की जरूरत है। लगातार कम नींद लेने से शरीर के हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। इससे भूख बढ़ सकती है, वजन बढ़ सकता है और इंसुलिन का असर कम हो सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। (Photo Source: Unsplash) -
इसके अलावा, मोटापा, जेनेटिक (अनुवांशिक कारण), कम शारीरिक गतिविधि, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ती उम्र भी डायबिटीज के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन भी इसका कारण बन सकता है। (Photo Source: Unsplash)
-
अधिक मात्रा में शुगर वाले फूड्स
चीनी और मिठाइयों के अलावा, चॉकलेट, कैंडी, केक, आइसक्रीम, जैम और मुरब्बा में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक और फ्लेवर्ड मिल्क में भी चीनी की मात्रा होती है। (Photo Source: Unsplash) -
इनमें पाया जाता है प्राकृतिक शुगर
केला, आम, अंगूर, लीची, चीकू, सेब और संतरा में प्राकृतिक शुगर होती है, लेकिन इनमें फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए डायबिटीज मरीजों को इनके सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। गुड़ में भी प्राकृतिक शुगर के साथ ही कई तरह के खनिज भी पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन सीमित मात्रा में करें या फिर अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें। (Photo Source: Unsplash) -
कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स
रोटी, चावल, आलू, ब्रेड, पास्ता, मक्का, ओट्स, पोहा और सूजी जैसे खाद्य पदार्थ में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा टोमैटो केचप, सॉस, पैक्ड सीरियल, फ्लेवर्ड योगर्ट, बिस्कुट और कुछ पैक्ड स्नैक्स में भी चीनी की मात्रा अधिक होती है। (Photo Source: Freepik)
Also Read: सुबह आप भी तो नहीं करते ये गलती, जानें पानी पीने का सही तरीका