-
होली रंगों का त्योहार है। जहां कुछ लोग सिर्फ गुलाल से होली खेलते हैं, वहीं कई लोग पक्के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। समस्या तब होती है जब इन रंगों में केमिकल मिलावट हो और ये स्किन पर चढ़कर आसानी से न उतरें। कई बार घंटों रगड़ने के बाद भी रंग पूरी तरह साफ नहीं होता और त्वचा रूखी व बेजान हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के असरदार तरीके। (Photo Source: Pexels)
-
बेसन और दही का उबटन
होली के रंग उतारने के लिए बेसन का उबटन बेहद कारगर माना जाता है। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। उसमें 1 चम्मच दही मिलाएं। चुटकीभर हल्दी और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इस उबटन को चेहरे और शरीर पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह त्वचा पर जमे रंग को ढीला कर निकालने में मदद करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो भी देता है। (Photo Source: Freepik) -
तेल की मालिश
पुराने समय से ही होली के रंग छुड़ाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता रहा है। तेल रंग को ढीला करता है और स्किन को डैमेज होने से बचाता है। नारियल का तेल, सरसों का तेल, बादाम का तेल, इनमें से किसी भी तेल को हल्का गुनगुना करके त्वचा पर अच्छी तरह मसाज करें। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से स्नान कर लें। (Photo Source: Pexels) -
कच्चा दूध और ग्लिसरीन
अगर त्वचा पर रंग के साथ रूखापन भी आ गया है तो यह उपाय काफी फायदेमंद है। 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच ग्लिसरीन, दोनों को मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। यह मिश्रण रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को नमी भी देता है। (Photo Source: Unsplash) -
बेसन और दूध
बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। यह त्वचा की गंदगी और रंग को हटाने में मदद करता है। (Photo Source: Freepik) -
पका पपीता और हल्दी
पके पपीते को मैश करें और उसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को साफ करने के साथ उसे मुलायम भी बनाता है। (Photo Source: Unsplash) -
मुल्तानी मिट्टी और दही
मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लेप तैयार करें। इसे सूखने तक लगाकर रखें, फिर धो लें। यह स्किन को ठंडक देता है और रंग छुड़ाने में मदद करता है। (Photo Source: Freepik) -
खीरे का पेस्ट
खीरे को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और रंग हल्का पड़ने लगता है। (Photo Source: Freepik) -
ध्यान रखें ये बातें
रंग छुड़ाने के लिए बहुत जोर से स्क्रब न करें। गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। हर उपाय के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। अगर त्वचा पर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (Photo Source: Pexels) -
होली खेलने से पहले क्या करें?
त्वचा और बालों पर पहले से तेल लगा लें। फुल स्लीव कपड़े पहनें। नेचुरल या हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें। (Photo Source: Pexels)
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी और घरेलू नुस्खों पर आधारित है, जिनका असर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। यदि त्वचा पर एलर्जी, जलन या कोई समस्या हो, तो कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
(यह भी पढ़ें: Science Facts: दिखने में हल्की, लेकिन इन आम चीजों का वजन आपकी कल्पना से है कहीं ज्यादा)