-
मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के साथ बिताए गए खास पलों का जश्न है। इस दिन को खास बनाने के लिए महंगे गिफ्ट या लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं होती। अगर आप कम बजट में मां के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप ₹5000-₹10000 के अंदर एक शानदार और यादगार ट्रिप कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स के बारे में-
(Photo Source: Pexels) -
अमृतसर
अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। यहां का लंगर और स्थानीय पंजाबी खाना ट्रिप को और खास बना देता है। बजट होटल और ट्रांसपोर्ट के कई विकल्प उपलब्ध हैं। (Photo Source: Pexels) -
कूर्ग
अगर आप बेंगलुरु के पास हैं, तो कूर्ग एक शानदार हिल स्टेशन है। यहां के कॉफी प्लांटेशन, ठंडी हवा और प्राकृतिक खूबसूरती मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट है। होमस्टे में ठहरकर आप खर्च भी कम रख सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
जयपुर
‘पिंक सिटी’ जयपुर अपने महलों, बाजारों और स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर है। हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहें देखने के साथ आप लोकल बाजारों में शॉपिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां बजट होटल और सस्ते ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
लोनावला
मुंबई या पुणे के पास रहने वालों के लिए लोनावला एक शानदार क्विक गेटअवे है। यहां की हरियाली, झरने और व्यू पॉइंट्स खासकर मानसून में बेहद खूबसूरत लगते हैं। एक दिन या रातभर की ट्रिप में आसानी से कवर किया जा सकता है। (Photo Source: Pexels) -
पुडुचेरी
अगर आपकी मां को शांत और खूबसूरत समुद्र किनारे पसंद हैं, तो पुडुचेरी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। फ्रेंच कॉलोनियल स्टाइल की गलियां, साफ-सुथरे बीच और साइकिल से घूमना यहां के खास अनुभव हैं। (Photo Source: Pexels) -
ऋषिकेश
अगर आप शांति और प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक बेहतरीन विकल्प है। यहां गंगा किनारे बैठना, शाम की गंगा आरती में शामिल होना और कैफे में समय बिताना बेहद सुकून भरा अनुभव देता है। दिल्ली से बस या ट्रेन से यहां पहुंचना आसान और सस्ता है। (Photo Source: Pexels) -
वाराणसी
दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी में गंगा घाट, बोट राइड और शाम की आरती एक अनोखा अनुभव देते हैं। यह ट्रिप न सिर्फ बजट में है, बल्कि मां के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव भी बनाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: अगर चाहिए सुकून भरी छुट्टी, तो इन शानदार चाय बागानों का करें रुख, हरियाली और पहाड़ों के बीच मिलेगा रिफ्रेशिंग अनुभव)