-
आयुर्वेद में सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी बताया गया है। लेकिन अक्सर कई बार लोग गलत तरीके से पानी का सेवन करते हैं। ऐसे में गलत तरीके से या जरूरत से अधिक पानी पीने पर कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं सुबह के वक्त किस तरह से खाली पेट पानी का सेवन करना चाहिए और कौन सी गलतियों से बचें। (Photo Source: Pexels)
-
ज्यादा पानी पी सकते हैं या नहीं
सुबह के वक्त काफी लोग एक साथ ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं। लेकिन ऐसे बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में भारीपन, मतली और असहजता हो सकती है। इसके साथ ही कई बार शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी प्रभावित हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
ठंडा या गरम पानी
अगर आप भी सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीते हैं तो ये गलती करने से बचें। इससे पाचन संबंधी और गले से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। (Photo Source: Pexels) -
जल्दी-जल्दी पानी गटकना
पानी जल्दी-जल्दी पीते हैं तो इससे इसके साथ हवा भी पेट के अंदर चली जाती है, जिससे गैस, डकार या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। (Photo Source: Pexels) -
अन्य गलतियां
काफी लोग पानी पीने के बाद कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। लेकिन इस गलती से भी बचना चाहिए। इन दोनों के बीच में कम से कम 20-30 मिनट का अंतर रखने की सलाह दी जाती है। खाली पेट हमेशा सादे पानी का सेवन करना चाहिए। (Photo Source: Pexels) -
खाली पेट पानी पीने का सही तरीका
सुबह उठने के बाद खाली पेट 1-2 गिलास सादा पानी पीना अच्छा माना जाता है। इससे रातभर की पानी की कमी पूरी होती है और शरीर हाइड्रेट होता है। इसके साथ ही पानी को एक ही बार में गटकने की बजाए धीरे-धीरे छोटे-छोटे घूंट में पीना चाहिए। इससे शरीर को पानी बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हल्का गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
फायदे
सुबह के वक्त सही तरीके से खाली पेट पानी पीने से रातभर की डिहाइड्रेशन को दूर करने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद मिल सकती है।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मल त्याग में सहायक माना जाता है।
इसके साथ ही पूरे दिन ऊर्जा और ताजगी महसूस करने में भी मदद मिल सकती है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: किन लोगों के लिए फायेमंद होता है अधोमुख श्वानास, जानें करने का सही तरीका और समय