-
बरसात के मौसम में जहां गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं यह अपने साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है। मौसम बदलते ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें वायरल इंफेक्शन आम है। खासकर बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। दरअसल, बड़ों की तुलना में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए इस मौसम में उनकी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इस मौसम में बच्चों की देखभाल किस तरह करनी चाहिए। (Photo Source: Freepik)
-
1- पानी
बरसात के मौसम में पानी के दूषित होने का खतरा अधिक रहता है। दूषित पानी से पेट का संक्रमण, दस्त और टाइफाइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके हमेशा फिल्टर किया हुआ या उबला हुआ पानी पिलना चाहिए। (Photo Source: Freepik) -
2- भोजन
चाट, गोलगप्पे, कटे फल और अन्य स्ट्रीट फूड से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बच्चों को घर का ताजा और गर्म भोजन देना चाहिए। (Photo Source: Freepik) -
3- भीगने के बाद बदलें कपड़े
अक्सर बच्चों को बारिश पसंद होती है और इस मौसम में वह कई बार भीग भी जाते हैं। ऐसे में बच्चों को तुरंत सूखे कपड़े पहनाएं और शरीर को अच्छी तरह पोंछ दें। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। (Photo Source: Freepik) -
4- मच्छरों से बचाव
बारिश के मौसम में मच्छर बढ़ जाते हैं। ऐसे में डेंगू या मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाने के साथ ही सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, घर के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई रखें। (Photo Source: Freepik) -
5- कैसा भोजन देना चाहिए
बारिश के मौसम में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए पौष्टिक भोजन देना चाहिए। दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ बच्चों की डाइट में शामिल करना चाहिए। (Photo Source: Freepik) -
6- इन लक्षणों को नजरंदारज न करें
बरसात के मौसम में अगर बच्चे को तेज बुखार, लगातार खांसी, उल्टी, दस्त, सुस्ती या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना सलाह के दवा न दें। (Photo Source: Freepik)
Also Read: सिर्फ चीनी नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा सकती हैं शुगर लेवल