
Mohsin Khan: मोहसिन खान उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले मोहसिन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह पैराग्लाइडिंग करते दिख रहे हैं। (Photos: Mohsin Khan Instagram)

मोहसिन खान की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। उनके दोस्त उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

मोहसिन खान के फैंस भी उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल तस्वीरें सिडनी की हैं। वहां पर मोहसिन खान पैराग्लाइडिंग जैसे खतरनाक खेल पर हाथ आजमा रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन खान ने लिखा- जो कूदते नहीं हैं वो कभी उड़ नहीं सकते।

बता दें कि मोहसिन खान की जोड़ी शिवांगी जोशी संग खूब पसंद की जाती है। दोनों ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में करीब पांच साल साथ काम किया था।