-
पृथ्वी पर 20 लाख से भी अधिक जानवरों की प्रजातियां निवास करती है। हर जानवर की अपनी कोई न कोई खासियत होती है। कई पक्षी अपने रंग-बिरंगे पंख, नूकीले नाखून, खूबसूरत आवाज तो कई जानवर ऐसे हैं जो अपने शिकार करने के तरीके से लेकर खाने और अजीब हरकतों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक जानवर ऐसा है जो थूकने के लिए जाना जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
इस जानवर का नाम लामा है जो अपना गुस्सा दिखाने का बड़ा ही अनोखा तरीका अपनाता है। यह न तो गुर्राता है, न फुफकारता है, न काटता है और न ही भागता है। इसकी बजाय यह जानवर सामने वाले पर थूक देता है। (Photo Source: Pexels)
-
लामा जब अधिक गुस्से में होते हैं और असहज महसूस करते हैं या अपने पास आने से किसी को रोकना चाहते हैं, तो वह अपने मुंह से लार और पेट में आधा पचा हुआ भोजन मिलाकर तेजी से सामने वाले की ओर फेंक देते हैं। इसकी बदबू काफी तेज होती है और माना जाता है कि वह दूर रहने का संकेत दे रहे हैं। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों थूकते हैं लामा
लामा के लिए थूकना अपनी रक्षा करने और दूसरे को चेतावनी देने का एक तरीका है। वे अक्सर दूसरे लामाओं पर अपना दबदबा दिखाने, खाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने या गुस्सा जाहिर करने के लिए थूकते हैं। इसके साथ ही इंसान भी उनके निशाने पर आ सकते हैं, खासकर तब जब वे खुद को घिरा हुआ, तनाव में, गलत तरीके से संभाला गया या बहुत ज्यादा परेशान महसूस करे। (Photo Source: Pexels) -
थूकने से पहले देते हैं चेतावनी
हालांकि, लामा किसी पर बिना वजह अचानक नहीं थूकता। इससे पहले वह कुछ संकेत देता हैं, जैसे अपने कान पीछे कर लेना, सिर ऊंचा उठा लेना, तेज आवाज में गुनगुनाने जैसी आवाज निकालना या फिर बेचैन और तनाव में दिखाई देना। अगर इसके बाद भी खतरा नहीं टलता है तो वह थूक देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हर बार एक जैसा नहीं थूकते
इनका थूक हर बार एक जैसा नहीं होता। अगर सिर्फ थोड़ा नाराज हैं, तो वह मुंह से हल्का-सा थूक फेंकते हैं। वहीं, अधिक गुस्से में लार के साथ पेट में आधा पचा हुआ भोजन भी काफी ताकत के साथ सटीक निशाने पर फेंक सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
यह अजीब और गंदा जरूर लग सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह इन जानवरों का बहुत प्रभावी बचाव का तरीका है। सीधे हमला करने के बजाय वे थूककर सामने वाले को चेतावनी देते हैं, ताकि वह तुरंत दूर हट जाए और लड़ाई की नौबत ही न आए। वहीं, इनके थूक की बदबू और अचानक होने वाला हमला इतना असरदार होता है कि ज्यादातर शिकारी तुरंत पीछे हट जाते हैं। (Photo Source: Pexels)
Also Read: वह जेलीफिश जिसका बिना निशान के मिनटों में भर जाता है घाव, जानें इंसानों में ऐसा क्यों नहीं होता