-
हरियाणा के छोटे से गांव में पली-बढ़ी मल्लिका का पालन-पोषण एक पितृसत्तात्मक और पुरुष प्रधान घर में हुआ था, लेकिन वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहती थीं। पिता तैयार नहीं थे। ऐसे में जब वह बड़ी हुई और उन्होंने महसूस किया कि जिंदगी एक बार ही मिलती है तो वह एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग कर मुंबई आ गईं।
-
उनके पिता उनसे बहुत नाराज हुए थे और पिता ने नाम डुबोने की जब बात की तो मल्लिका को यहीं झटका लगा। तब मल्लिका ने पिता का सरनेम ही नहीं, उनका दिया नाम भी बदल दिया।मल्लिका ने अपनी मां का सरनेम अपनाया और रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बन गईं।
-
मल्लिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी लड़ाई पितृसत्ता के खिलाफ थी, क्योंकि उनके पिता ने कहा था, वह उनके परिवार का नाम खराब करेगी।
-
मल्लिका को उनके पिता ने कहा था कि वह उन्हें डिसओन कर रहे हैं और ये सुनने के बाद मल्लिका ने कहा कि वह उनके नाम को अस्वीकार कर रही हैं। वह उन्हें क्या डिसओन करेंगे वह खुद उनका दिया नाम और सरनेम छोड़ रही हैं।
-
मल्लिका ने बताया था कि तब उन्होंने अपना मा रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत कर लिया था और शेरावत उनकी मां का सरनेम था।
-
2013 में टीआईओ से बाचतीत में मल्लिका ने बताया था कि उनके पिता से उनके संबंध सामान्य नहीं थे और उनकी हत्या का भी प्रयास कराया गया था। तब उनके भाई ने उनका साथ दिया और वह उनके साथ रहने लगा था।
-
मल्लिका के जीवन का संघर्ष जारी था। साल 2000 में उन्होंने दिल्ली बेस्ड पायलट करण सिंह गिल से शादी रचाई थी। उनकी शादी करीब 1 साल ही चल पाई। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
-
शादी के बाद भी मल्लिका ने अपने पति के सरनेम को नहीं लिया, क्योंकि वह अपनी पहचान अपने नाम पर रखना चाहती थीं और यही कारण था कि उन्होंने पिता या पति के सरनेम त्याग दिया था।
-
पति से अलग होने के बाद वह बॉलीवुड में आईं और छा गई थीं। हालांकि यहां भी उनका करियर बहुत लंबा नहीं रहा। अब वह सिंगल हैं और देश से बाहर रहती हैं। Photos: Social Media
