-
महाशिवरात्रि के दिन देशभर में भक्त शिवालयों में जाकर शिवलिंग की जलाभिषेक करते हैं और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा के दौरान शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित की जाती हैं। लेकिन कुछ सात चीजें शिवलिंग पर चढ़ाना वर्जित है। (Photo Source: Indian Express)
-
तुलसी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महादेव को तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। (Photo Source: Unsplash) -
केतकी फूल
महादेव को केतकी का फूल चढ़ाना भी वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक बार ब्रह्मा जी झूठ बोलने के लिए केतकी के फूल का सहारा लिया था। इसपर महादेव क्रोधित होकर इस फूल को अपनी पूजा में निषेध का श्राप दिया। इसी के चलते केतकी का फूल महादेव को अर्पित नहीं किया जाता है। (Photo Source: Freepik) -
तिल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महादेव की पूजा में तिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। (Photo Source: Unsplash) शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और नियम -
हल्दी
शिवलिंग और महादेव की पूजा में हल्दी का प्रयोग भी वर्जित है। (Photo Source: Unsplash) -
कुमकुम, सिंदूर और रोली
कुमकुम, सिंदूर और रोली सुहाग का प्रतीक मानी जाती है। महादेव को वैभव और सांसारिक वस्तुओं से कोई लगाव नहीं, जिसके चलते पूजा में इन्हें निषेध माना गया है। (Photo Source: Unsplash) -
नारियल
शिवलिंग पर गंगाजल या फिर अन्य जल चढ़ा सकते हैं। लेकिन नारियल पानी से अभिषेक नहीं करना चाहिए। साथ ही नारियल भी शिव जी को अर्पित नहीं करना चाहिए। (Photo Source: Unsplash) -
शंख से जल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महादेव को शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसे करना अशुभ माना जाता है। (Photo Source: Freepik) -
टूटा चावल
महादेव को चावल चढ़ाया जाता है लेकिन टूटा चावल भूलकर भी शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए। हमेशा पूर्ण चावल चढ़ाना चाहिए। (Photo Source: Freepik) प्रेमानंद महाराज: महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने का सही तरीका, क्या चढ़ाना चाहिए