-
महाशिवरात्रि के मौके पर देश के 12 ज्योतिर्लिंग का भी दर्शन करने के लिए भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन ज्योतिर्लिंग का दर्शन बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं 12 ज्योतिर्लिंग कहां-कहां है: (Photo Source: Shri Mahakaleshwar Ujjain/FB)
-
1- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग- गुजरात
सोमनाथ मंदिर, भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से इसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है जो अरब सागर के किनारे बना है। ये गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित है। (Photo Source: Shree Somnath Temple/FB) -
2- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग- आंध्र प्रदेश
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम पर्वत पर स्थित है। इसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है। (Photo Source: Srisaila Devasthanam/FB) -
3- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग- मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। (Photo Source: Shri Mahakaleshwar Ujjain/FB) -
4- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग- मध्य प्रदेश
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को ‘ओंकार पर्वत’ या ‘मांधता पर्वत’ के नाम से भी जाना जाता है। यह ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के मांधाता द्वीप पर स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग ॐ के आकार में स्थित है। यह ध्यान, साधना और मोक्ष का प्रतीक है। (Photo Source: Shri Omkareshwar Jyotirling/FB) -
5- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग- उत्तराखंड
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित है और पंचकेदार में सबसे प्रमुख है। इसे पांडवों द्वारा स्थापित माना जाता है। (Photo Source: Kedarnath Temple-केदारनाथ मंदिर/FB) -
6- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग- महाराष्ट्र
इसे भीम नदी के पास होने के कारण भीमाशंकर नाम मिला। साथ ही इसे शिव के रौद्र रूप का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Bhimashankar Jyotirlinga/FB) -
7- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग- उत्तर प्रदेश
काशी विश्वनाथ वाराणसी में स्थित है और सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है। माना जाता है कि यहां मृत्यु भी मोक्षदायिनी होती है। (Photo Source: Shri Kashi Vishwanath Temple Trust/FB) -
8- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग- महाराष्ट्र
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग नासिक के पास गोदावरी नदी के उद्गम स्थल पर स्थित है। यहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक तीन लिंग हैं। (Photo Source: Trimbakeshwar Shiva Temple – Jyotirling/FB) -
9- वैद्यनाथ (बाबा बैद्यनाथ) ज्योतिर्लिंग- झारखंड
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड के देवघर में स्थित है और इसे ‘कामना लिंग’ भी कहा जाता है। (Photo Source: जय वैद्यनाथ/FB) -
10- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग- गुजरात
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका के पास स्थित है। इसे ‘द्वारकाधीश नागेश्वर’ भी कहा जाता है। (Photo Source: Nageshwar jyotirlinga/FB) -
11- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग- तमिलनाडु
ये हिंद महासागर के किनारे स्थित है। माना जाता है कि रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग को भगवान राम ने स्थापित किया था। (Photo Source: Rameshwaram Temple/FB) -
12- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग- महाराष्ट्र
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एलोरा की गुफाओं के पास स्थित है। यह सबसे छोटा ज्योतिर्लिंग है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एलोरा की गुफाओं के पास स्थित है। यह सबसे छोटा ज्योतिर्लिंग है। (Photo Source: Shri Grishneshwar – ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग – Maharashtra/FB) Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर नहीं चढ़ानी चाहिए ये आठ चीजें, मानी गई हैं वर्जित