-
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अकेलापन (Loneliness) एक आम लेकिन अक्सर अनदेखी समस्या बन चुका है। यह हमेशा साफ तौर पर दिखाई नहीं देता, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतों में छिपा होता है। कई बार हम लोगों के बीच होते हुए भी भीतर से खाली और डिस्कनेक्टेड (disconnected) महसूस करते हैं। अगर आप भी बिना किसी स्पष्ट वजह के उदास या अलग-थलग महसूस करते हैं, तो ये संकेत इस बात की ओर इशारा कर सकते हैं कि आप अंदर ही अंदर अकेलेपन से जूझ रहे हैं। (Photo Source: Pexels)
-
काल्पनिक या सेलिब्रिटी किरदारों से भावनात्मक जुड़ाव
अगर आप किसी फिल्म, सीरियल या सेलिब्रिटी से जरूरत से ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं और उनसे सुकून ढूंढते हैं, तो यह असली जिंदगी में कनेक्शन की कमी का संकेत हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
रिश्तों के बारे में ज्यादा ख्यालों में खोए रहना
बार-बार यह सोचना कि काश आपके पास कोई करीबी दोस्त या पार्टनर होता, आपके अंदर की अकेलेपन की भावना को दर्शाता है। (Photo Source: Pexels) -
नए लोगों से जल्दी पर्सनल बातें शेयर करना
कभी-कभी हम कनेक्शन पाने के लिए नए लोगों के साथ जल्दी ही अपनी निजी बातें साझा करने लगते हैं, जो अंदर की खालीपन को भरने की कोशिश होती है। (Photo Source: Pexels) -
सोशल इनविटेशन से बचना
आप मिलना तो चाहते हैं, लेकिन फिर भी सोशल प्लान्स से बचते हैं, यह भी एक बड़ा संकेत है कि आप अंदर से कंफ्यूज और डिस्कनेक्टेड महसूस कर रहे हैं। (Photo Source: Pexels) -
पुरानी बातचीत को बार-बार सोचना
अगर आप बार-बार पुरानी बातचीत को याद करके सोचते रहते हैं कि आपने क्या कहा या क्या कहना चाहिए था, तो यह इमोशनल डिस्कनेक्टेड का संकेत हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
खुद को हमेशा व्यस्त रखना
खाली समय से बचने के लिए खुद को काम में डुबो देना भी अकेलेपन से भागने का एक तरीका हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
बिना किसी कनेक्शन के सोशल मीडिया स्क्रॉल करना
घंटों तक सोशल मीडिया स्क्रॉल करना लेकिन किसी से मीनिंगफुल बातचीत न होना, आपको और ज्यादा अकेला महसूस करा सकता है। (Photo Source: Pexels) -
बिना वजह देर रात तक जागना
अगर आप बिना किसी खास कारण के देर रात तक जागते रहते हैं, तो यह भी इमोशनल एम्प्टीनेस का संकेत हो सकता है। (Photo Source: Pexels) -
लोगों के बीच होते हुए भी अकेलापन महसूस करना
कभी-कभी हम भीड़ में होते हैं, लेकिन फिर भी अंदर से अकेलापन महसूस करते हैं, यह असली कनेक्शन की कमी को दिखाता है। (Photo Source: Pexels) -
खुद को समझे जाने की कमी महसूस करना
अगर आपको लगता है कि कोई आपको सही मायनों में समझ नहीं पाता, तो यह गहरे इमोशनल लोनलीनेस की ओर इशारा करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या आपका वीकेंड भी यूं ही गुजर जाता है, जानिए दुनिया में ज्यादातर लोग क्या करते हैं छुट्टी के पूरे दिन)