-
घर में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र लिविंग रूम होता है। दरअसल, जब भी कोई गेस्ट घर में आता है तो उसे सबसे पहले लिविंग रूम में ही बैठाया जाता है। ऐसे में इसकी सजावट पहली छाप छोड़ती है। अगर लिविंग एरिया में सामान सही तरीके से न रखे जाएं, तो इससे यह उतना सुंदर नहीं दिखता है। हालांकि, कुछ इंडोर प्लांट्स हैं जिनको रख देने से पूरे कमरे का लुक बदल सकता है। (Photo Source: Freepik)
-
कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक, स्टाइलिश और सुकूनभरा लुक दे सकते हैं। अगर आप भी अपने लिविंग रूम को थोड़ा प्राकृतिक लुक देना चाहते हैं, तो यहां से पौधे रखने का आइडिया ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
1- स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट को अक्सर लोग लिविंग रूम में रखते हैं, लेकिन इसे सही जगह पर रखना जरूरी होता है। घर को आकर्षक बनाने के लिए आप इसे सोफे के किनारे या टीवी यूनिट के पास लंबे सफेद या काले गमले में रख सकते हैं। इसके अलावा आप कमरे के किसी खाली कोने में भी स्नेक प्लांट रख सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
2- एरेका पाम
अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है तो उसके खाली कोनों में 3-5 फीट ऊंचा एरेका पाम का पौधा रखें। इसके लिए बांस या फाइबर के बड़े प्लांटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, खिड़की के पास भी रख सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- पीस लिली
लिविंग रूम में आप पीस लिली का भी पौधा रख सकते हैं। इसे सेंटर टेबल, साइड टेबल या टीवी कैबिनेट पर रख देने से कमरे का पूरा लुक बदल सकता है। सफेद फूलों वाला यह पौधा हल्के रंग की सजावट के साथ काफी आकर्षक लगता है। इसे आप सिरेमिक या मार्बल फिनिश गमले में रख सकते हैं, जिससे कमरा थोड़ा आकर्षक लगने लगेगा। (Photo Source: Pexels) -
4- मॉन्स्टेरा
अपने लिविंग रूम को नेचुरल लुक देने और आकर्षक बनाने के लिए मॉन्स्टेरा का पौधा भी लगा सकते हैं। इसे आप बड़े सजावटी गमले में लगाकर सोफे के पीछे या बड़ी खिड़की वाले हिस्से के पास रख सकते हैं। इसके अलावा लकड़ी के फर्नीचर के साथ इसका कॉम्बिनेशन ज्यादा आकर्षक लगता है। (Photo Source: Pexels) -
5- रबर प्लांट
लिविंग रूम के मुख्य प्रवेश द्वार या सोफे के पास आप रबर प्लांट रख सकते हैं। इसे सफेद या ग्रे रंग के बड़े गमले में रखने से कमरे को एक नया लुक मिलता है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: घर के मेन डोर को बनाएं थोड़ा अट्रैक्टिव, लग्जरी लुक के लिए करवाएं ये पेंट