-
नई भाषा सीखना कई लोगों को मुश्किल और समय लेने वाला काम लगता है। अक्सर लोग लंबे-लंबे ग्रामर नियम, मोटी किताबें और बोरिंग अभ्यास से घबरा जाते हैं। लेकिन सच यह है कि भाषा सीखने के कुछ ऐसे अनोखे और मजेदार तरीके भी हैं, जो आपके दिमाग को तेजी से सीखने के लिए तैयार कर देते हैं। ये ट्रिक्स आपके ब्रेन की मेमोरी, समझ और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, जिससे आप कम समय में नई भाषा बोलना शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं भाषा जल्दी सीखने के 9 अजीब लेकिन असरदार तरीके। (Photo Source: Pexels)
-
बच्चों की कहानियां पढ़ें
नई भाषा सीखते समय बच्चों की कहानियाँ पढ़ना बहुत मददगार होता है। इनमें छोटे और आसान वाक्य होते हैं, जो ग्रामर समझने में मदद करते हैं। साथ ही कहानी पहले से जानी-पहचानी हो तो नए शब्दों का अर्थ समझना भी आसान हो जाता है। (Photo Source: Pexels) -
पहले मजाक और तारीफ के शब्द सीखें
यह तरीका थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन भावनाओं से जुड़े शब्द दिमाग में जल्दी बैठ जाते हैं। मजाक या तारीफ जैसे शब्द सीखने से आप बातचीत में ज्यादा नेचुरल लगते हैं और याददाश्त भी बेहतर होती है। (Photo Source: Pexels) -
फिलर वर्ड्स पहले सीखें
‘Actually’, ‘Literally’, ‘Wait’, ‘Well’ जैसे फिलर वर्ड्स बातचीत को सहज बनाते हैं। इन्हें सीखने से आपकी भाषा ज्यादा फ्लुएंट लगती है, भले ही आपकी ग्रामर अभी पूरी तरह मजबूत न हो। (Photo Source: Pexels) -
रोज खुद को एक वाक्य मैसेज करें
हर दिन नई भाषा में खुद को एक छोटा सा वाक्य लिखकर भेजें। यह आदत आपके दिमाग को शब्द और वाक्य याद रखने के लिए मजबूर करती है, जिससे आपकी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है। (Photo Source: Pexels) -
उसी भाषा में सबटाइटल के साथ फिल्में या वीडियो देखें
जब आप किसी भाषा को सुनते भी हैं और पढ़ते भी हैं, तो आपका दिमाग उसे जल्दी समझने लगता है। सबटाइटल के साथ वीडियो देखने से उच्चारण, स्पेलिंग और शब्दों का इस्तेमाल एक साथ सीखने को मिलता है। (Photo Source: Pexels) -
कमरे की चीजों पर लेबल लगाएं
अपने कमरे की चीजों जैसे दरवाजा, टेबल, कुर्सी या मोबाइल पर उस भाषा के शब्दों के स्टिकी नोट लगा दें। रोज उन्हें देखने से शब्द अपने आप याद होने लगते हैं और धीरे-धीरे आपकी शब्दावली बढ़ती है। (Photo Source: Pexels) -
एक ट्रिगर फ्रेज पूरे दिन दोहराएं
कोई एक छोटा सा वाक्य चुन लें, जैसे ‘I don’t understand’ या ‘Please repeat’। इसे पूरे दिन कई बार बोलें। इससे आपके दिमाग में उस वाक्य की आदत बन जाती है और बातचीत में वह अपने आप निकलने लगता है। (Photo Source: Pexels) -
उस भाषा के गानों की प्लेलिस्ट बनाएं
गाने सुनना भाषा सीखने का मजेदार तरीका है। जब आप चलते समय, काम करते समय या यात्रा के दौरान गाने सुनते हैं, तो शब्द और उच्चारण आपके दिमाग में आसानी से बैठ जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
पढ़ाई से पहले आंखों के नीचे ठंडा चम्मच रखें
यह तरीका थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन ठंडक दिमाग को अलर्ट करती है। इससे आपका फोकस बढ़ता है और पढ़ाई के दौरान नई चीजें याद रखने की क्षमता बेहतर होती है। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: दिखने में सिंपल, लेकिन खास है इन कंपनियों के लोगो का डिजाइन, जिनमें छिपे हैं खास मैसेज)