-
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स भी गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला खाना खाने की सलाह देते हैं। (Photo Source: Gemini Generated Image)
-
ऐसे में मूंग दाल का सूप एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि दिनभर एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है। मूंग दाल को गर्मियों के लिए सबसे हेल्दी फूड्स में गिना जाता है। (Photo Source: Gemini Generated Image)
-
इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह हल्का होने के कारण आसानी से पच जाता है और गर्मी में होने वाली थकान व कमजोरी को दूर करने में सहायक हो सकता है। (Photo Source: Gemini Generated Image)
-
मूंग दाल सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस हेल्दी सूप को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके लिए आपको चाहिए 1 कप मूंग दाल, 1-2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 टमाटर, 1 प्याज, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच राई, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, और थोड़ा सा तेल। (Photo Source: Gemini Generated Image) -
कैसे बनाएं कूलिंग मूंग दाल सूप
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और करीब 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में दाल, कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी और जरूरत के अनुसार पानी डालें। अब इसे तब तक पकाएं जब तक दाल पूरी तरह नरम न हो जाए। (Photo Source: Gemini Generated Image) -
दाल पकने के बाद कुकर को ठंडा होने दें। फिर इस मिश्रण को मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें ताकि इसमें कोई गाठें न रहें। अब इस पेस्ट को दोबारा पैन में डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर सूप जैसी कंसिस्टेंसी तैयार करें। (Photo Source: Gemini Generated Image)
-
तड़का बढ़ाएगा स्वाद
अब एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं। यह तड़का सूप के स्वाद और खुशबू को और भी बेहतर बना देता है। तैयार तड़के को सूप में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। (Photo Source: Gemini Generated Image) -
अब आपका हेल्दी और स्वादिष्ट मूंग दाल सूप तैयार है। गर्मियों में यह हल्का सूप शरीर को ठंडक पहुंचाने, हाइड्रेटेड रखने और एनर्जी देने में मदद कर सकता है। (Photo Source: Gemini Generated Image)
(यह भी पढ़ें: गर्मी के कारण किचन में नहीं करता जाने का मन? अपने रसोई घर को इन आसान तरीकों से रखें ठंडा, बिना परेशान हुए ऐसे करें खाना तैयार)