
कांची सिंह और रोहन मेहरा का प्यार सेट से ही शुरू हुआ था। इस बात की जानकारी शुरुआत में केवल शो की अक्षरा यानी हिना खान को थी।

कांची सिंह और रोहन मेहरा की ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में तब मुलाकात हुई थी जब शो की कहानी में लीप आया था। दोनों ने शो में कजन का रोल प्ले किया था। ये भी पढ़ें- 6 साल तक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जुड़ी थीं शिवांगी जोशी, जब अलग हुईं तो कुछ ऐसा था हाल

रोहन मेहरा ‘बिग बॉस 10’ में जा रहे थे तब एक इंटरव्यू में उन्होंने कांची से प्यार का इजहार किया था क्योंकि उनसे पूछा गया था कि क्या वह बिग बॉस के घर में अपने लिए प्यार की तलाश करेंगे? ये भी पढ़ें- बड़े अरमानों से ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ के स्टार ने की थी शादी, 3 साल में ही इस वजह से हुआ था तलाक

तब रोहन मेहरा ने कबूल किया था कि वह कांची सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। करीब पांच साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में मनमुटाव शुरू होने पर इस साल दोनों अलग हो गए।

अलग होने के बाद अपने ब्रेकअप पर कांची ने कहा था कि, उनके मन में किसी के लिए कड़वाहट नहीं है। वह अपनी जिंदगी में काफी खुश और शांति से हैं। और अब इस पर वह कोई बात नहीं करना चाहती। ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने एक नहीं, कई डिग्रियों को छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर

रोहन ने भी ब्रेकअप पर कभी खुलकर बात नहीं की थी। Photos: Social Media