
Kaali Controversy: फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ (Kaali) को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसके पोस्टर पर मां काली को सिगरेट पीते हुए और हाथ में एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय का झंडा लिए हुए दिखाया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लीना मणिमेकलाई को गिरफ्तार (Arrest Leena Manimekalai) करने की मांग की जा रही है। हालांकि अब लीना पर केस दर्ज (Case on Leena Manimekalai) कर लिया गया है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई फिल्मों के पोस्टर पर विवाद हो चुका है। चलिए डालते हैं नजर –

मल्लिका शेरावत स्टारर फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स का पोस्टर भी विवादों में रहा था। इसमें मल्लिका तिरंगे को लपेटे हुए नजर आई थी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 का पोस्टर भी जब सामने आया था तो उस पर विवाद हुआ था। इसमें अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे थे।

अजय देवगन की फिल्म शिवाय के पोस्टर पर भी काफी विवाद हुआ था। इसमें अजय देवगन जूते पहने हुए भगवान शिव की उंगली पर चलते हुए दिखाए गए थे। (यह भी पढ़ें: विकी कौशल की ‘भूत’ से विद्या बालन की ‘भूलभुलैया’ तक, रियल स्टोरी पर बेस्ड हैं ये हॉरर फिल्में)

परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह और अनु कपूर स्टारर फिल्म धर्म संकट में के न सिर्फ पोस्टर बल्कि कहानी पर भी विवाद हुआ था। इसके पोस्टर में अनु कपूर की टोपी को लेकर सवाल उठाए गए थे और कहा गया था कि मुस्लिम किरदार को दिखाने के लिए टोपी वह होनी चाहिए जो नमाज के वक्त पहनी जाती है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रात सेतु के पोस्टर को भी विवादों का सामना करना पड़ा था।इस पर मिथ या रियलिटी लिखे होने पर विवाद हुआ था। (यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से करीना कपूर तक: जब एक ही एक्ट्रेस पर आया दो-दो फिल्म स्टार्स का दिल, कुछ ऐसा हुआ अंजाम)