-
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अध्यात्म के इस शहर में मानो कण-कण में ठाकुर जी वास करते हैं। आप कभी भी वृंदावन जाएं यहां के मंदिरों से लेकर गलियों तक में भक्तिमय माहौल मिलेगा। वृंदावन की गलियों में घूमते वक्त आपको कई ऐसे पकवान मिलेंगे जिनका स्वाद शायद कहीं और न मिले। जब जब भी वृंदावन जाएं तो वहां के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें। (Photo Source: Pexels)
-
1- कचौड़ी-सब्जी
सुबह के समय वृंदावन की गलियों में गरमा-गरम कचौड़ी और आलू की मसालेदार सब्जी का स्वाद जरूर चखें। कुरकुरी कचौड़ी के साथ परोसी जाने वाली तीखी और मसालेदार आलू की सब्जी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है। (Photo Source: Pexels) -
2- आलू टिक्की चाट
वृंदावन के मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक आलू टिक्की चाट भी है। शाम के समय हल्की भूख लगने पर आप आलू टिक्की चाट खा सकते हैं। कुरकुरी आलू टिक्की के ऊपर दही, मीठी-खट्टी इमली की चटनी, मसाले और सेव डाले जाते हैं, जिनका स्वाद कमाल का होता है। (Photo Source: Pexels) -
3- मालपुआ और रबड़ी
मथुरा में कई तरह के मीठे व्यंजन भी बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद लाजवाब होता है। इन्हीं से एक मालपुआ और रबड़ी भी है। मालपुआ को चाशनी में डुबोकर और उसके साथ गाढ़ी रबड़ी परोसने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। (Photo Source: Pexels) -
4- जलेबी
मथुरा में अक्सर लोग कचौड़ी के बाद जलेबी खाना पसंद करते हैं। गर्म-गर्म जलेबी का स्वाद कमाल का होता है। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसदार होती है। सुबह के नाश्ते में आप कचौड़ी-सब्जी के साथ जलेबी खा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- मलाई वाली लस्सी
वृंदावन की गलियों में आपको हर तीन-चार दुकान छोड़कर मलाई वाली लस्सी की दुकान मिल जाएगी। कुल्हड़ में मिलने वाली गाढ़ी लस्सी वहां के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। लस्सी के ऊपर मलाई की मोटी परत डालकर परोसी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
6- दही भल्ला
मथुरा के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में से एक दही भल्ला भी है। मुलायम भल्लों के ऊपर ठंडा दही, मीठी चटनी और मसाले डाले जाते हैं। शाम के समय इसे लोग अधिक पसंद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
7- मथुरा का पेड़ा
जब भी मथुरा के खान-पान की बात होगी तो उसमें पेड़ा जरूर शामिल होंगे। यह अपने दानेदार बनावट, खुशबू और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसे लोग आमतौर पर प्रसाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन तो इन बातों का रखें ध्यान, जारी हुए ये निर्देश