-
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हिंदू धर्म के सबसे भव्य और पवित्र उत्सवों में से एक मानी जाती है। हर साल ओडिशा के पुरी से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने रथों पर सवार होकर गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं और भगवान के रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। इस साल रथ यात्रा की शुरुआत 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर इस मौके पर पुरी जाएं तो वहां क्या-क्या लोकल फूड्स ट्राई कर सकते हैं।
-
1- दालमा
ओडिशा के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजनों में से एक दालमा भी है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत ओडिशा से ही हुई थी। इसे बनाने के लिए दाल और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिना तेल का पकाया जाता है। इसमें अरहर या मूंग की दाल के साथ कद्दू, कच्चा केला, बैंगन, पपीता और अन्य मौसमी सब्जियां डाली जाती हैं। इसमें नारियल को घिसकर डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। (Photo Source: Pexels) -
2- छेना पोड़ा
ओडिशा के मशहूर लोक फूड्स में से एक छेना पोड़ा भी है, जिसे पनीर, चीनी, इलायची पाउडर, चावल के आटे, मेवे और घी से तैयार किया जाता है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका ऊपरी हिस्सा कैरामेलाइज हो जाता है। अन्य मिठाइयों से इसका स्वाद बिल्कुल अलग और लाजवाब होता है। (Photo Source: Freepik) -
3- बड़ा घुघुनी
पुरी के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड्स में से एक बड़ा घुघुनी भी है। इसे बनाने में चावल, उड़द दाल और खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसको डीप फ्राई करके मसालेदार घुगुनी के साथ परोसा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
4- खाजा
पुरी के सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक खाजा भी है, जो किसी भी गली और चौराहे पर आपको आसानी से मिल जाएगा। मैदा से बनने वाली यह मिठाई कई परतों में तैयार की जाती है और ऊपर से चीनी की चाशनी की परत चढ़ाई जाती है। जगन्नाथ मंदिर में भी खाजा का भोग लगाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
5- पखाला भात
ओडिशा में लोग पखाला भात भी बड़े चाव से खाते हैं। इसमें पके हुए चावल को पानी और दही या हल्के खमीर के साथ रखा जाता है। पखाला भात को आलू भर्ता, तली हुई सब्जियों, बड़ी चूरा या मछली के साथ परोसा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
6- संतुला
ओड़िशा के मशहूर और पारंपरिक व्यंजनों में से एक संतुला भी है, जिसे कम तेल और मसालों के साथ पकाया जाता है। इसे आलू, बैंगन, कच्चा पपीता, कद्दू, टमाटर, गाजर और सहजन जैसी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे यह काफी पौष्टिक भी होता है। (Photo Source: Freepik) -
7- जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद
अगर आप जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी जा रहे हैं तो मंदिर के महाप्रसाद का जरूर सेवन करें। इसके बिना पुरी की यात्रा अधूरी मानी जाती है। इस प्रसाद को मिट्टी के बर्तनों में लकड़ी की आग पर तैयार किया जाता है। इसमें चावल, दाल, सब्जियां, खिचड़ी, खट्टा, खीर और कई अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं। (Photo Source: Freepik)
Also Read: वाराणसी जाएं तो जरूर चखें इन 10 फूड्स का स्वाद