-
इस प्रकृति में कई ऐसे पौधे हैं जो अपना रंग बदल सकते हैं। मौसम में बदलाव, तापमान में उतार-चढ़ाव या फिर धूप के अनुसार ये अपना रंग बदल लेते हैं। इन पौधों में बदलाव का कारण क्लोरोफिल और एंथोसायनिन होता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से पौधे हैं: (Photo: Unsplash)
-
कोलियस (Coleus)
कोलियस अपने चमकीले और रंग-बिरंगे पत्तों के लिए जाना जाता है। तेज धूप में इसकी पत्तियां लाल, गुलाबी, बैंगनी और पीले रंग में ढल जाती हैं। वहीं छांव होने पर इसके पत्ते हरे रंग के नजर आते हैं। मौसम के साथ ही तापमान बदलने पर भी इसके रंग में बदला देखने को मिलता है। (Photo: Unsplash) -
स्मोक बुश (Smoke Bush – Cotinus coggygria)
स्मोक बुश की पत्तियां भी मौसम के अनुसार अपना रंग बदल लेती हैं। वसंत के मौसम में ये हरी या बैंगनी रंग की होती हैं तो वहीं, गर्मियों में गहरी लाल, नारंगी या पीली हो जाती हैं। धूप में इसकी पत्तियों का रंग और भी गाढ़ा हो जाता है। (Photo: Freepik) -
क्रोटन (Croton)
तेज रोशनी में क्रोटन पौधे की पत्तियां पीला, लाल, नारंगी और बैंगनी रंग की हो जाती हैं। वहीं, कम रोशनी में इनका रंग फीका हो जाता है। (Photo: Unsplash) -
प्रेयर प्लांट (Prayer Plant – Maranta)
प्रेयर प्लांट की पत्तियों का रंग रोशनी के अनुसार बदलता है। तेज होने पर इसकी पत्तियों पर लाल और बैंगनी धब्बे उभर जाते हैं। वहीं, कम रोशनी में पत्तियों पर गहरा रंग चढ़ जाता है। (Photo: Freepik) -
जेड प्लांट (Jade Plant – Crassula ovata)
जेड प्लांट भी मौसम के अनुसार अपना रंग बदल लेता है। तेज धूप या डंडे मौसम में इसकी हरी पत्तियों के किनारे लाल या गुलाबी हो जाते हैं। वहीं, कम रोशनी में पत्तियां पूरी तरह हरी हो जाती हैं। (Photo: Freepik) -
कैलाडियम (Caladium)
कैलाडियम की पत्तियां दिल के आकार की होती हैं। इसमें सफेद, गुलाबी, लाल और हरे रंग का मिश्रण होता है। हालांकि, धूप और मौसम इसके रंगों की चमक तय करते हैं। धूप में रंग गहरा और चमकीला हो जाता है तो वहीं, ठंड में रंग हल्के हो जाते हैं। (Photo: Unsplash) अगर बालकनी में रखे हैं ये पौधे तो इन्हें घर के अंदर ले आएं, जहरीली हवा से मिल सकती है राहत