-
पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। भक्त इस मौके पर शिवालयों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही दूध, दही, शहद, बेलपत्र के साथ कई अन्य चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
बोल पत्र को लेकर मान्यता है कि यह भगवान शंकर को अति प्रिय है। आइए जानते हैं इसके चढ़ाने का महत्व और नियम क्या है: (Photo Source: Indian Express)
-
शिवपुराण के अनुसार समुद्र मंथन से निकले विष को भगवान शंकर ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण कर लिया था। इससे उनका शरीर तपने लगा और पूरी सृष्टि आग की तरह तपने लगी। ऐसे में देवताओं और ऋषियों ने शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाया जिसके बाद विष का प्रभाव कम हो गया तब से ही लोग महादेव को बेलपत्र चढ़ाते आ रहे हैं।(Photo Source: Indian Express)
-
वहीं, एक और कथा है जिसमें बताया गया है कि, माता पार्वती ने महादेव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की और बेल पत्र अर्पित किए। उनकी तपस्या देख शिवजी प्रसन्न हुए और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तब से ये मान्यता बन गई कि महादेव को बेलपत्र अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
बेलपत्र तोड़ने का नियम
बेलपत्र तोड़ते वक्त भगवान शिव का ध्यान करते हुए उन्हें प्रणाम करना चाहिए। बेलपत्र को कभी भी टहनी समेत नहीं तोड़ना चाहिए। इसे चढ़ाते समय तीन पत्तियों की डंठल को तोड़कर ही शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। (Photo Source: Indian Express) -
तोड़ने का समय
बेलपत्र को चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि पर नहीं तोड़ना चाहिए। इसके साथ ही सोमवार को भी बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। (Photo Source: Indian Express) -
चढ़ाने का नियम
बेलपत्र को अनामिका उंगलियों और अंगूठे से पकड़ कर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। बेलपत्र चढ़ाने के बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। (Photo Source: Indian Express) -
उल्टा बेलपत्र चढ़ाना चाहिए
बेलपत्र एक ऐसा पत्ता है जो कभी भी बासी नहीं होता है। भगवान शिव को हमेशा उल्टा बेलपत्र यानी चिकनी सतह की तरफ वाला भाग स्पर्श कराते हुए चढ़ाना चाहिए। (Photo Source: Indian Express) -
फल
शिव पुराण के अनुसार अगर श्रावण मास में सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं तो एक करोड़ कन्यादान के बराबर फल मिलता है। (Photo Source: Indian Express) महादेव के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्र, महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें जाप