
सीधी सादी सी ‘इमली’ की मालिनी अब भले ही निगेटिव रोल में नजर आने लगी हैं। शो में आदित्य को पाने की चाह में मालिनी कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि रियल लाइफ में मयूरी ने बहुत कष्ट सहे हैं। मालिनी उर्फ मयूरी पति वियोग का ऐसा कष्ट उठा रही हैं, जिसकी भरपाई शायद ही मुमकिन है। चलिए बताएं कि मयूरी की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ कि वह पति वियोग सह रही हैं।
मयूरी ने मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे से शादी की थी। आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी।
शादी के करीब चार साल ही हुए थे कि साल 2020 में आशुतोष ने आत्महत्या कर लिया था।
आशुतोष डिप्रेशन के शिकार थे और मात्र 32 साल की उम्र में ही वह इस दुनिया से विदा हो गए।
पति की मौत से मयूरी लंबे समय तक सदमे रही थीं और उनकी याद में वह अक्सर ही कविताएं लिखती रहती हैं।
हालांकि, समय के साथ मयूरी ने वक्त और परिस्थितियों से समझौता कर अपने काम को जारी रखा है।
मयूरी को ऑनस्क्रीन देखकर उनके कष्ट का अंदाजा शायद ही कोई लगा सकता है। Photos: Social Media