-
गौर गोपाल दास भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त होने के साथ ही एक मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनके चाहने वाले न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हैं। आज के आधुनिक युग में लोगों के पास इतना खुद के लिए समय नहीं है। लोग तमाम परेशानियों से घिरे हुए हैं। (Photo: Gaur Gopal Das/FB)
-
मोटिवेशनल गुरु गौर गोपाल दास ने अपने एक वीडियो में बताया है कि किन पांच बातों को अपने जीवन में अमल करके तमाम परेशानियों से न सिर्फ छुटकारा पा सकते हैं बल्कि कामयाब भी हो सकते हैं। (Photo: Gaur Gopal Das/FB)
-
1- खुद पर सच्चे रहो
आप कौन हैं और क्या आपको स्पेशल बनाता है। किसी के लिए अपने आप को न बदलें। आप जो हैं उसपर अमल रहें। खुद की पहचान और मूल्यों को न भूलें। -
2- बड़ी सोच रखें
अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहें। -
3- कठिनाइयों में पीछे न हटें
जब जीवन में कठिनाइयां आएं तो इससे घबराने के बजाय खुद को ऊपर उठाएं और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। -
4- सोच
किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने में सबसे जरूरी है आपकी सोच। मुश्किलों से निराश होने की बजाय, अच्छा सोचें और सकारात्मक निर्णय लेते हुए आगे बढ़ें। -
5- धैर्य, संतोष और सेवा
दूसरों के प्रति दया, धैर्य और सेवा की भावना रखने वाले हमेशा खुश रहते हैं। जया किशोरी: जब लगे सब खत्म हो गया तो याद कर लें जया किशोरी के ये 10 कोट्स