-
बरसात के मौसम में जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती है, वहीं घर की कई चीजों के लिए परेशानी भी लेकर आता है। इस दौरान लकड़ी के फर्नीचर में दीमक भी लगने लगते हैं। अलमारी, बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल, दरवाजे और खिड़कियों जैसे लकड़ी के सामान में बरसात के दौरान दीमक लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो दीमक लकड़ी के अंदर ही अंदर खोखला कर देती है और इनकी मजबूती भी खत्म होने लगती है। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों लगते हैं दीमक
बारिश के मौसम में दीमक लगने के पीछे मुख्य कारण नमी को माना जाता है। दरअसल, दीमक नम और अंधेरे वातावरण के चलते तेजी से बढ़ने लगते हैं। जब लकड़ी लगातार नमी के संपर्क में रहती है तो वह हल्की सी गीली हो जाती है। ऐसी स्थिति में दीमक लगने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा भी कई और कारण होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
जिन कमरों में धूप और ताजी हवा कम आती है, वहां नमी लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर दीमक लगने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा दीवारों में सीलन और लकड़ी का फर्नीचर उससे सटा हुआ है, तो दीमक मिट्टी या दीवार के रास्ते आसानी से फर्नीचर तक पहुंच सकती है। अब आइए जानते हैं किस तरह करें दीमक से बचाव। (Photo Source: Freepik)
-
लकड़ी को सूखा रखें
बारिश के मौसम में हवा में नमी अधिक होने के कारण लकड़ी आसानी से नमी सोख लेती है। ऐसे में अगर फर्नीचर पर पानी गिर जाए तो उसे तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ दें और कमरे में नमी कम रखने की कोशिश करें। (Photo Source: Pexels) -
दीवार से कितना दूर रखें
अक्सर लोग अलमारी, बेड या लकड़ी की कैबिनेट को दीवार से पूरी तरह सटाकर रख देते हैं। बरसात में यदि दीवारों में सीलन आ जाए, तो उसकी नमी सीधे फर्नीचर तक पहुंच सकती है। इसलिए फर्नीचर को दीवार से कम से कम 2 से 4 इंच की दूरी पर रखें। इससे दोनों के बीच हवा का प्रवाह बना रहता है और नमी जमा नहीं होती। (Photo Source: Pexels) -
धूप और हवा
कमरे में जितनी धूप और हवा का प्रवाह बेहतर रहेगा उतनी ही दीमक की पहुंच कम होती है। ऐसे में नियमित रूप से कुछ समय के लिए खिड़कियों को खोल दें। उस समय जरूर खोलें, जिस वक्त धूप कमरे में पहुंचती हो। (Photo Source: Pexels) -
साफ-सफाई
नियमित रूप से फर्नीचर के नीचे, पीछे और कोनों की सफाई करते रहें। लकड़ी के आसपास धूल और नमी जमा न होने दें। (Photo Source: Pexels) -
पॉलिश करवाएं
वुड पॉलिश सिर्फ फर्नीचर की चमक बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि यह लकड़ी पर एक सुरक्षात्मक परत भी बनाती है। यह परत नमी को लकड़ी के अंदर जाने से काफी हद तक रोकती है और दीमक के हमले की संभावना कम करती है। एक-दो साल में लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश या वॉर्निश जरूर करवाना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
Also Read: मानसून में क्यों जल्दी खराब होने लगती है दाल, ऐसे करें कीड़े लगने और बदबू से बचाव