-
बारिश के मौसम में घर से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। खासकर जब नमी बढ़ती है, तो इससे घर में कई सारे कीड़े-मकोड़े आने लगते हैं। खासकर चींटियां, मक्खियां, मच्छर और अन्य दूसरे बरसाती कीड़े भी आने लगते हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
इन कीड़ों को भगाने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से भी आप इन कीड़ों-मकड़ों को घर से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं: (Photo Source: Pexels)
-
विनेगार आ सकता है काम
बरसात के मौसम में घर से कीड़े-मकोड़ों के दूर रखने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे तेज गंध आती है, जिससे बरसाती कीड़े दूर भाग सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इश्तेमाल। (Photo Source: Freepik) -
इस तरह बनाएं स्प्रे
सबसे पहले 2 गिलास पानी लें और उसमें 4 से 5 ढक्कन व्हाइट विनेगर मिला दें। इसके बाद बोतल बंद करके अच्छी तरह हिला दें। आपका व्हाइट विनेगर स्प्रे तैयार है। (Photo Source: Freepik) -
ऐसे करें इस्तेमाल
अब इस स्प्रे उन जगहों पर छिड़क दें, जहां से कीड़े घर के अंदर प्रवेश करते हैं। खासकर दरवाजे के आसपास, खिड़कियों के किनारे, दीवार की दरारें, रसोई के कोने, सिंक के पास और कमरे के कोने में अच्छी तरह छिड़क दें। इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
चींटियों को ऐसे भगाए
दूर बरसात के मौसम में कई बार चींटियां भी घर में ज्यादा दिखने लगती हैं। इन्हें दूर रखने के लिए भी आप व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले चींटियों के आने-जाने वाले रास्ते, दरवाजे के कोनों और रसोई के सिंक के पास छिड़क दें। इसकी तेज गंध की वजह से चींटियां दूर भाग सकती हैं। (Photo Source: Freepik) -
नीम और कपूर भी आ सकता है
काम नीम की पत्तियां या तेल कई कीड़ों को दूर रखने में मददगार माना जाता है। इसके अलावा कपूर की खुशबू भी मच्छरों और अन्य कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। इन्हें घर के कोनों में रखा जा सकता है। (Photo Source: Freepik) -
इन बातों का रखें ध्यान
बरसात के मौसम में घर के कोनों, बाथरूम, किचन और बालकनी में नमी जमा हो जाती है। ऐसे में इन जगहों के फर्श और दीवारों को सूखा रखें और जहां पानी जमा हो, उसे तुरंत साफ कर दें। साथ ही किचन की स्लैब, सिंक और गैस स्टोव को अच्छी तरह साफ करते रहें। वहीं, कूड़ेदान को भी ढककर रखना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
Also Read: बरसात में लकड़ी के फर्नीचर में दीमक भी लगने लगते हैं, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान तरीके