-
जेनरेशन Z के सोने, रोचने, खाने-पीने, घूमने यहां तक की काम करने का तरीका पिछली पीढ़ी से काफी अलग है। अगर छुट्टियों की बात करें तो इसमें भी उनकी सोच काफी अलग है। अब तक लोग घूमने के लिए पहले जगह का चुनाव करते हैं। फिर फ्लाइट और होटल बुक होते हैं और अंत में लिस्ट बनती है कि क्या करना है। (Photo Source: Pexels)
-
लेकिन Gen Z को सुकून के लिए किसी जगह का पहले से चुनाव नहीं करना होता है। बल्कि वह अपने आसपास ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां वे अपने अनुसार कुछ पल बिता सकें। (Photo Source: Pexels)
-
Gen Z की छुट्टियों की शुरुआत किसी कॉन्सर्ट टिकट, म्यूजिक फेस्टिवल, थीम पार्क, फूड एक्सपीरियंस या किसी ऐसी चीज से हो सकती है, जिसके लिए बैग पहले पैक हो और डेस्टिनेशन बाद में तय हो। Airbnb की 2026 की रिसर्च के अनुसार 10 में से 7 भारतीय Gen Z यात्री एक लंबी सालाना छुट्टी के बजाय तीन दिन की छोटी ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। इसमें जगह से ज्यादा छोटे-छोटे अनुभव ज्यादा मायने रखते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण संगीत है। Airbnb की 2026 की ‘एक्सपीरियंस लेड ट्रैवल इनसाइट्स’ के अनुसार, 2026 में 62% भारतीय Gen Z यात्रियों ने कॉन्सर्ट और म्यूजिक फेस्टिवल के लिए ट्रैवल करने की योजना बनाई थी। इसमें 76% किसी कॉन्सर्ट या फेस्टिवल की वजह से पहली बार किसी शहर गए थे। (Photo Source: Pexels)
-
ऐसे में Gen Z पहले कॉन्सर्ट देखते हैं जिसे वे अटेंड करना चाहते हैं। इसके बाद कहा जा सकता है कि टिकट खरीदते हैं, फिर फ्लाइट बुक करते हैं, उसके बाद होटल और फिर कैफे, बाजार और घूमने की जगहें ढूंढते हैं। यानी पहले यह तय होता है कि करना क्या है, जाना कहां है यह बाद में तय किया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
Gen Z लंबी छुट्टी पर जाने के बजाय तीन दिन की छुट्टी पर जाना अधिक पसंद करते हैं। इसके लिए लंबी लिस्ट या बड़े सूटकेट की जरूरत नहीं होती। ऐसी छुट्टियों में Gen Z किसी कॉन्सर्ट के लिए दूसरे शहर जाते हैं। थीम पार्क के आसपास एक वीकेंड प्लान करते हैं। किसी फूड फेस्टिवल के लिए ड्राइव करते हैं। किसी स्पोर्टिंग इवेंट के लिए ट्रैवल करते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
Gen Z साल में यात्रा करने के बजाय इसे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि साल में कहीं एक बार जाने और लंबी छुट्टी लेने के बजाए Gen Z 3 दिन की छुट्टियों में नए-नए शहरों और जगहों को एक्सप्लोर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: भारत के किस शहर को ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ कहते हैं, जानें क्यों कहते हैं