-
हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत हिल स्टेशनों, हरी-भरी वादियों, ऊंचे पर्वतों और घने जंगलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हिमाचल में आज भी कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां बहुत कम ही लोग पहुंच पाए हैं। इन्हीं में से एक है हिमाचल प्रदेश का अंतिम गांव चिटकुल, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। (Photo Source: Pexels)
-
भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ी गांवों में से एक चिटकुल बास्पा घाटी में स्थित है। इसे भारत-तिब्बत सीमा की ओर जाने वाला आखिरी आबाद गांव भी कहा जाता है। इसके आगे आम नागरिकों का प्रवेश प्रतिबंधित है। आइए जानते हैं यहां के खूबसूरत जगहों के बारे में: (Photo Source: Pexels)
-
1- बास्पा नदी
चिटकुल गांव की खूबसूरती में चार चांद बास्पा नदी लगाती है। गर्मियों में नदी का पानी साफ नीला हो जाता है और चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा बेहद मनमोहक होता है। (Photo Source: Pexels) -
2- सांगला
अगर चिटकुल जाएं तो वहां से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सांगला जरूर घूमने जाएं। यह बास्पा घाटी का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां सेब के बाग, देवदार के जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- रक्छम
अगर आपको हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती देखनी है, तो रक्छम जरूर जाएं। यह गांव चिटकुल और सांगला के बीच में बसा है। यहां हरे-भरे घास के मैदान, लकड़ी के पारंपरिक घर और बास्पा नदी के मनमोहक नजारों के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं। चिटकुल से रक्छम 12 किमी दूरी पर स्थित है। (Photo Source: Pexels) -
4- कामरू किला
कामरू किले से आप पूरी बास्पा घाटी का मनमोहक नजारा देख सकते हैं। यह सांगला के पास स्थित है, जो एक प्राचीन किला है और कभी बुशहर रियासत की राजधानी हुआ करता था। किले के अंदर माता कामाख्या का एक प्राचीन मंदिर भी है। (Photo Source: Pexels) -
5- बटसेरी गांव
पारंपरिक किन्नौरी संस्कृति, लकड़ी के घर और सेब के बाग देखने हैं तो आप बटसेरी गांव जा सकते हैं। यहां का शांत माहौल और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे हर किसी का मन मोह लेंगे। (Photo Source: Pexels) -
कब और कैसे जाएं
चिटकुल घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून माना जाता है। इस दौरान मौसम साफ रहता है और वादियां हरियाली से भरी रहती हैं। इसके अलावा सितंबर से अक्टूबर के बीच भी यहां घूमने जा सकते हैं। इस दौरान साफ आसमान और बर्फ से ढके पर्वतों का शानदार दृश्य देख सकते हैं। वहीं, नवंबर से मार्च तक सफर करने से बचना चाहिए। इस दौरान यहां बर्फबारी होती है, जिसके चलते कई बार सड़कें बंद हो जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
चिटकुल का निकटतम एयरपोर्ट शिमाल का जुब्बरहट्टी है, जो लगभग 250 किलोमीटर दूर है। शिमला से टैक्सी या बस के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। वहीं, नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, वहां से कालका-शिमला टॉय ट्रेन या सड़क मार्ग के जरिए पहुंचा सकता है। वहीं, अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो दिल्ली और चंडीगढ़ से रिकांग पियो या सांगला के लिए बसें चलती हैं। यहां से स्थानीय बस या साझा टैक्सी लेकर चिटकुल पहुंच सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दुनिया के 7 सबसे छोटे रनवे वाले एयरपोर्ट, जहां लैंडिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं