-
अगर आप भीड़भाड़ वाले बीच से हटकर किसी शांत, खूबसूरत और अनोखी जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ये छुपे हुए बीच (हिडन जेम्स) आपके लिए एकदम सही हैं। यहां आपको मिलेगा क्रिस्टल-क्लियर पानी, शानदार प्राकृतिक नजारे और सुकून भरा माहौल, वो भी बिना टूरिस्ट की भीड़ के। (Photo Source: Pexels)
-
Anse Source d’Argent
सेशेल्स का यह बीच अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के विशाल ग्रेनाइट पत्थर, गुलाबी रंग की रेत और साफ नीला पानी इसे किसी सपने जैसा बनाते हैं। यह दुनिया के सबसे ज्यादा फोटोग्राफ किए जाने वाले बीच में से एक है। (Photo Source: Pexels) -
Gokarna Beach
अगर आप गोवा की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो कर्नाटक के गोकर्णा एक शानदार विकल्प है। यहां के बीच शांत, साफ और कम भीड़भाड़ वाले हैं। पहाड़ों और समुद्र का संगम यहां के सूर्यास्त को और भी खास बना देता है। (Photo Source: Pexels) -
Hidden Beach
मेक्सिको का यह बीच सच में ‘हिडन’ है। यह एक गुफा जैसे क्रेटर के अंदर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए एक सुरंग से गुजरना पड़ता है। इसकी अनोखी बनावट इसे दुनिया के सबसे अलग और आकर्षक बीच में शामिल करती है। (Photo Source: Pexels) -
Navagio Beach
‘शिपव्रेक बीच’ के नाम से मशहूर ग्रीस का यह बीच ऊंची चट्टानों से घिरा हुआ है। यहां तक केवल नाव से पहुंचा जा सकता है। नीले पानी और बीच पर पड़े जहाज के मलबे का दृश्य इसे बेहद रोमांचक बनाता है। (Photo Source: Pexels) -
Playa Balandra
मेक्सिको का यह बीच अपने शांत, उथले पानी और हल्के नीले रंग के लिए जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य इतना सुकूनदायक है कि यह एक परफेक्ट रिलैक्सेशन स्पॉट बन जाता है। (Photo Source: Pexels) -
Whitehaven Beach
ऑस्ट्रेलिया का यह बीच अपनी 98% शुद्ध सिलिका रेत के लिए मशहूर है। यहां की सफेद रेत और नीले पानी के मिलते-जुलते पैटर्न हर पल एक नई तस्वीर जैसा दृश्य बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ इस गर्मी एक्सप्लोर करें ये 7 हिल स्टेशन, भीड़ से दूर ये जगहें बनेंगी परफेक्ट समर हॉलिडे डेस्टिनेशन)