-
रसोई में इस्तेमाल होने वाली प्याज छीलते समय अक्सर उस पर काले धब्बे या पाउडर जैसी परत दिखाई देती है। कई लोग इसे मिट्टी या गंदगी समझकर हटा देते हैं, लेकिन असल में यह एक तरह की फंगस हो सकती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘एस्परजिलस नाइजर’ कहा जाता है। (Photo Source: Unsplash)
-
क्या है यह काले धब्बों की असली वजह?
कॉर्नेल विश्वविद्यालय के लॉन्ग आइलैंड वेजिटेबल हेल्थ द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार, ये काले निशान आमतौर पर फंगल संक्रमण के कारण होते हैं। यह फंगस मिट्टी और हवा में मौजूद रहती है और गर्म व नमी वाले माहौल में तेजी से बढ़ती है। अगर प्याज को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया हो, या उसमें चोट लगी हो, तो यह फंगस आसानी से फैल सकती है। (Photo Source: Pexels) -
क्या ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं?
कुछ मामलों में यह फंगस ऐसे विषैले पदार्थ (मायकोटॉक्सिन) बना सकती है, जैसे ओक्राटॉक्सिन, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे खासकर किडनी पर असर पड़ सकता है या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, हर बार यह खतरनाक हो, ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन सावधानी रखना बेहद जरूरी है। (Photo Source: Pexels) -
क्या पूरी प्याज फेंक देनी चाहिए?
यह स्थिति पर निर्भर करता है। जैसे – अगर काले धब्बे सिर्फ ऊपर की परत पर हैं, तो आप उस हिस्से को अच्छी तरह काटकर हटा सकते हैं, प्याज को धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फंगस अंदर तक फैल गई है या प्याज नरम/गल गई है, तो पूरी प्याज फेंक देना ही सुरक्षित विकल्प है। अगर बदबू आ रही हो या बनावट खराब हो, तो इसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें। (Photo Source: Unsplash) -
किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?
जिन लोगों को सांस की एलर्जी या फंगस से संवेदनशीलता है, उन्हें ऐसी प्याज को छूने से भी बचना चाहिए। (Photo Source: Unsplash) -
कैसे बचें इस समस्या से?
फंगस से बचाव के लिए स्टोरेज सबसे अहम है। प्याज को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें, नमी से दूर रखें, आलू जैसी नमी पैदा करने वाली सब्जियों के साथ स्टोर न करें, और लंबे समय तक स्टोर करने से बचें। (Photo Source: Pexels) -
प्याज के पोषण गुण भी जान लें
प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे फाइबर, विटामिन, फ्लेवोनॉयड्स (जैसे क्वेरसेटिन) और सल्फर यौगिक, जो शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी फायदे देते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या कभी ट्राई किए हैं फूलों से बने पकवान, भारत में बनते हैं कुरकुरे पकौड़े और स्वादिष्ट सब्जियां)