-
दुनिया के प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2026 के लिए ‘वर्ल्ड्स बेस्ट बीच’ की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसे लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि 1000 से ज्यादा ट्रैवल एक्सपर्ट्स की राय से तैयार किया गया है। इन एक्सपर्ट्स ने प्राकृतिक सुंदरता, शांति, वन्यजीवन और यूनिक बीच एक्सपीरियंस जैसे मानकों पर इन जगहों को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की लिस्ट में शामिल कई खूबसूरत बीच, खासतौर पर एशिया के टॉप 3, ऐसे हैं जहां आप महज ₹5,000 से शुरू होने वाली फ्लाइट में पहुंच सकते हैं, जो बजट ट्रैवलर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। (Photo Source: Pexels)
-
एंटालुला बीच (फिलीपींस)
एंटालुला बीच को 2026 का नंबर 1 बीच घोषित किया गया है। Palawan में स्थित यह बीच अपने चूना-पत्थर की ऊंची चट्टानों, बेहद साफ पानी और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर सुकून भरी जगह तलाशते हैं। (Photo Source: Pexels) -
फटेरी बीच (ग्रीस)
दूसरे स्थान पर फटेरी बीच है, जो अपनी सफेद चट्टानों, फिरोजी पानी और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां पहुंचना थोड़ा एडवेंचर भरा है क्योंकि यह जगह मुख्यतः नाव के जरिए ही एक्सेस की जा सकती है, जिससे इसकी प्राकृतिक खूबसूरती बरकरार रहती है। (Photo Source: Pexels) -
व्हार्टन बीच (ऑस्ट्रेलिया)
तीसरे नंबर पर व्हार्टन बीच है, जो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। यहां की लंबी सफेद रेत, तेज लहरें और खुला तट इसे सर्फिंग, डॉल्फिन वॉचिंग और नेचर लवर्स के लिए आदर्श बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
नोसी इरांजा (मेडागास्कर)
चौथे स्थान पर नोसी इरांजा है, जो दो छोटे द्वीपों से मिलकर बना है और बीच में रेत की पतली पट्टी इन्हें जोड़ती है। यहां का साफ, उथला पानी और कछुओं की मौजूदगी इसे बेहद खास बनाती है। (Photo Source: Pexels) -
ईस्ट बीच, फिजी
पांचवें नंबर पर ईस्ट बीच आता है, जो प्राइवेट आइलैंड जैसा अनुभव देता है। मुलायम रेत, शांत पानी और लग्जरी फील इसे रिलैक्सिंग वेकेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
शोल बे ईस्ट (एंगुइला)
छठे स्थान पर शोल बे ईस्ट है, जहां का पाउडर जैसे मुलायम सफेद रेत और नीला पानी इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। यहां की लंबी तटरेखा और हल्की लहरें इसे सुकून भरे समय के लिए आदर्श बनाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
डिगुराह बीच (मालदीव)
सातवें नंबर पर डिगुराह बीच है, जो लंबी रेत की पट्टी, साफ लैगून और खासकर व्हेल शार्क देखने के लिए जाना जाता है। यह जगह स्विमिंग और मरीन लाइफ के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। (Photo Source: Pexels) -
प्लाया बालांद्रा (मेक्सिको)
आठवें स्थान पर प्लाया बालांद्रा है, जो अपने उथले पानी, अनोखी चट्टानों और शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप आराम से तैराकी के साथ खूबसूरत व्यू का आनंद ले सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
कोह रोंग बीच (कंबोडिया)
नौवें नंबर पर कोह रोंग बीच है, जहां रात में पानी चमकता हुआ (बायोल्यूमिनेसेंस) दिखाई देता है। शांत माहौल और सादगी इसे खास बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
डोनाल्ड डक बे (थाईलैंड)
दसवें स्थान पर डोनाल्ड डक बे है, जो अपने बड़े ग्रेनाइट पत्थरों, साफ पानी और शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह जगह फोटोग्राफी और रिलैक्सेशन दोनों के लिए बेहतरीन है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: अगर चाहिए सुकून भरी छुट्टी, तो इन शानदार चाय बागानों का करें रुख, हरियाली और पहाड़ों के बीच मिलेगा रिफ्रेशिंग अनुभव)