-
बालों की समस्या के काफी लोग परेशान हैं। कुछ बालों का झड़ना आम है लेकिन जब ये ज्यादा झड़ने लगते हैं तो फिर किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते बालों का झड़ना, रूखापन और अन्य कई समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। (Photo Source: Freepik)
-
कुछ ऐसे विटामिन हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को खत्म कर इन्हें प्राकृतिक रूप से मजबूत, बढ़ने और झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
1- विटामिन सी
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। ये दोनों ही बालों से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
2- विटामिन ई
विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद कर सकता है जिससे बालों की जड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। इसके सेवन से बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo Source: Freepik) -
3- विटामिन डी
शरीर में जब विटामिन डी की कमी होती है तो इससे बालों के झड़ने की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में इसके सेवन से रूखेपन और झड़ने की समस्या को दूर होने के साथ ही बाल चमकदार भी हो सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
4- विटामिन ए
बालों के लिए विटामिन ए भी जरूरी है। यह स्कैल्प की ग्रंथियों को पर्याप्त मात्रा में सीबम बनाने में मदद करता है जिसके सिर की त्वचा नम और स्वस्थ रहती है। (Photo Source: Freepik) -
5- आयरन
आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। बालों की ग्रोथ में यह अहम भूमिका निभाता है। आयरन की कमी होने पर बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसे में इससे युक्त आहार के सेवन से बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
डिस्क्लेमर: किसी भी स्किन या हेयर सप्लीमेंट को लेने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें। जरूरी नहीं है कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद साबित हो। हर व्यक्ति के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। जनसत्ता.कॉम किसी भी सप्लीमेंट्स के उपयोग को बढ़ावा नहीं देता। (Photo Source: Freepik) क्या सफेद बाल उखाड़ने से और भी तेजी से आते हैं? किस उम्र के बाद होने लगते हैं ग्रे