-
योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से योग करने वालों की आयु आम लोगों की तुलना में अधिक होती है और साथ ही लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। (Photo: Freepik)
-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास एक्सरसाइज करने तक का समय नहीं है। इसके साथ ही खराब लाइफस्टाइल के चलते कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। कम एक्टिव रहने से शरीर अंदर से थका हुआ महसूस करता है। ऐसे में अगर आप को भी लो एनर्जी की समस्या है तो ये दो योग पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
थकान के कई कारण हो सकते हैं। स्टैमिना की कमी, इम्युनिटी का कमजोर होना, चिंता, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्या होने पर थकावट महसूस होती है। (Photo: Freepik)
-
1- प्राणायाम
प्राणायाम शरीर में ऊर्जा के संचार के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। इसमें शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है जो कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है और तनाव-चिंता से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से प्राणायाम करने से लो एनर्जी की समस्या खत्म हो सकती है। (Photo: Freepik) लंबी उम्र से जांघों का क्या है कनेक्शन, मजबूत रखने के लिए करें ये दो योगासन -
भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी और नाड़ी शोधन जैसे प्राणायाम लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह लंग्स के लिए भी फायदेमंद बताए गए हैं। (Photo: Freepik)
-
2- शलभासन
शलभासन योग को शरीर को स्फूर्तिदायक बनाने के लिए सबसे लाभदायक माना गया है। यह पीठ, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूती बनाने के साथ ही शरीर में रक्त संचार को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसे करने से पूरे दिन शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। (Photo: Freepik) -
कैसे करें
इसे करते समय शरीर का आकार शलभ यानी टिड्डी की तरह हो जाता है जिसके चलते इसे शलभासन कहते हैं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को जांघों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए पैरों को जितना हो सकता है उतना ऊपर उठाएं। इसे 5 से 10 मिनट रोजाना अभ्यास कर सकते हैं। (Photo: Pexels) -
3- शवासन
शरीर के पूरे थकान को मिटाने और नींद की कमी को पूरा करने के लिए शवासन सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसे करने से पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है और थकान दूर हो सकती है। (Photo: Freepik) -
कितनी देर करें
इसे करने के लिए सीधे आराम से पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैर के बीच थोड़ा अंतर रखें और शरीर को ढीला छोड़ दें। आंखें बंद रखें। नियमित रूप से 10 से 15 मिनट तक इसे करने से मानसिक और शारीरिक थकान को दूर किया जा सकता है। (Photo: Freepik) खुद को रोज सिर्फ 10 मिनट दें, दो ऐसे योगासन जो एंग्जायटी, तनाव और जोड़ों के दर्द को दूर कर सकते हैं