-
अगर आप अब तक नाश्ते में सिर्फ क्रोइसां या मफिन तक ही सीमित रहे हैं, तो अब वक्त है कुछ नया चखने का। दुनिया भर में ऐसी कई खास पेस्ट्रीज हैं जो अपने अनोखे स्वाद, बनावट और सांस्कृतिक पहचान के लिए मशहूर हैं। (Photo Source: Pexels)
-
कहीं इनमें मक्खन और चीनी की मिठास है, तो कहीं चीज और कस्टर्ड का लाजवाब मेल। अगर आप ब्रेकफास्ट लवर हैं और नई चीजें ट्राई करना पसंद करते हैं, तो ये यूनिक पेस्ट्रीज आपकी ब्रेकफास्ट बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
एन्सायमाडा
फिलीपींस की यह सॉफ्ट ब्रियोश-स्टाइल पेस्ट्री मीठे और नमकीन स्वाद का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसके ऊपर बटर, शुगर और ग्रेटेड चीज डाला जाता है, जो इसे बेहद अलग स्वाद देता है। चाय या कॉफी के साथ इसे ब्रेकफ़ास्ट में काफी पसंद किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
कानेलस्नेग्ले
डेनमार्क की प्रसिद्ध सिनेमन पेस्ट्री ‘कानेलस्नेग्ले’ अपने स्पाइरल आकार और सिनेमन बटर फिलिंग के लिए जानी जाती है। ऊपर से ग्लेज की हल्की मिठास इसे और भी स्वादिष्ट बना देती है। यह पेस्ट्री खासतौर पर कॉफी लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। (Photo Source: Pexels) -
कुइन-अमान
फ्रांस के ब्रिटनी रीजन से आने वाली यह पेस्ट्री बटरी गुडनेस का परफेक्ट उदाहरण मानी जाती है। बाहर से कैरेमलाइज्ड और क्रिस्पी, जबकि अंदर से फ्लेकी और सॉफ्ट लेयर्स से भरी होती है। इसका रिच फ्लेवर इसे दुनिया की सबसे यूनिक पेस्ट्रीज में शामिल करता है। (Photo Source: Pexels) -
पेस्टल दे नाता
पुर्तगाल की यह आइकॉनिक कस्टर्ड टार्ट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। क्रिस्पी पेस्ट्री शेल के अंदर क्रीमी कस्टर्ड फिलिंग होती है, जिसके ऊपर हल्का कैरेमलाइज्ड टेक्सचर इसे और खास बनाता है। इसे गर्मागर्म खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
रूगेलाख
यहूदी बेकरीज में मिलने वाली यह रोल्ड पेस्ट्री कई तरह की फिलिंग्स के साथ बनाई जाती है। इसमें चॉकलेट, सिनेमन, नट्स या फ्रूट प्रिजर्व्स भरे जाते हैं। इसका हल्का क्रिस्पी टेक्सचर और स्वीट फिलिंग ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
स्फोलियाटेला
इटली के नेपल्स शहर की यह पेस्ट्री अपनी शेल जैसी क्रिस्पी लेयर्स के लिए पहचानी जाती है। इसके अंदर पारंपरिक स्वीट रिकोटा क्रीम फिलिंग होती है, जो हर बाइट को रिच और क्रीमी बनाती है। इसकी यूनिक शेप और टेक्सचर इसे बेहद खास बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, 15 मिनट में तैयार होंगे ये 6 आसान व्यंजन)