-
हम अक्सर मानते हैं कि हेल्दी फूड्स हमेशा सुरक्षित होते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कुछ पौष्टिक चीजें गलत तरीके से तैयार करने पर नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। रोजमर्रा की डाइट में शामिल ये फूड्स सही जानकारी के बिना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 फूड्स के बारे में:
(Photo Souurce: Pexels) -
कच्चे काजू
कच्चे काजू सीधे खाने के लिए सुरक्षित नहीं होते। इनमें उरुशियोल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो स्किन एलर्जी और शरीर में रिएक्शन पैदा कर सकते हैं। इसलिए काजू को हमेशा हीट प्रोसेस (भूनकर या पकाकर) ही खाएं। (Photo Souurce: Pexels) -
हरे आलू
अगर आलू हरे रंग के दिखने लगें, तो उनमें सोलानिन नाम का टॉक्सिन बन सकता है। इसके सेवन से मतली, सिरदर्द और पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे आलू खाने से बचें या हरे हिस्से को पूरी तरह हटा दें। (Photo Souurce: Pexels) -
लाल राजमा
राजमा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन अगर इसे सही से नहीं पकाया गया तो यह खतरनाक हो सकता है। अधपके राजमा में लेक्टिन्स होते हैं, जो तेज पेट दर्द, उल्टी और डायरिया का कारण बन सकते हैं। राजमा को कम से कम 8–10 घंटे भिगोकर अच्छी तरह उबालें। (Photo Souurce: Pexels) -
जायफल
जायफल आमतौर पर मसाले के रूप में कम मात्रा में सुरक्षित होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हैलुसिनेशन (भ्रम), तेज धड़कन और अन्य गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। (Photo Souurce: Pexels) -
कसावा रूट
कसावा (टैपिओका) सही तरीके से प्रोसेस न किया जाए तो इसमें सायनाइड जैसे जहरीले तत्व बन सकते हैं। इसे खाने से पहले छीलना, भिगोना और अच्छी तरह पकाना जरूरी है। (Photo Souurce: Pexels) -
एल्डरबेरी
एल्डरबेरी के पत्ते, तने और कच्चे फल जहरीले हो सकते हैं। इनमें मौजूद कंपाउंड शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उल्टी या कमजोरी पैदा कर सकते हैं। केवल पके हुए फल ही सुरक्षित होते हैं। (Photo Souurce: Pexels) -
हेल्दी फूड्स भी तभी फायदेमंद होते हैं जब उन्हें सही तरीके से तैयार किया जाए। सही स्टोरेज, सही कुकिंग और सही मात्रा ये तीन बातें आपकी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। (Photo Souurce: Pexels)
(यह भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडक देंगे ये 7 सुपरफूड्स, जानिए कब और कैसे खाएं)