-
रोजाना खाना बनाना कई बार मुश्किल और समय लेने वाला लग सकता है, लेकिन कुछ छोटे-छोटे किचन हैक्स आपकी कुकिंग को आसान, तेज और स्ट्रेस-फ्री बना सकते हैं। ये ट्रिक्स न सिर्फ आपका समय बचाती हैं, बल्कि किचन में होने वाली आम परेशानियों को भी तुरंत हल कर देती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार किचन हैक्स के बारे में-
(Photo Source: Pexels) -
मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन?
अगर हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन होती है, तो हाथ धोने से पहले उन पर थोड़ा सा तेल या दही मल लें। इससे जलन जल्दी कम हो जाएगी। (Photo Source: Pexels) -
जले हुए बर्तन को साफ कैसे करें?
अगर पैन या कड़ाही का तला जल गया है, तो उसमें पानी और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर उबालें। जली हुई परत आसानी से निकल जाएगी। (Photo Source: Pexels) -
पनीर सख्त हो रहा है?
कई बार पकाते समय पनीर रबड़ जैसा हो जाता है। इसे मुलायम बनाए रखने के लिए पकाने से पहले पनीर को 10 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे पनीर मुलायम और स्पंजी बना रहेगा। (Photo Source: Pexels) -
दही जल्दी खट्टा हो रहा है?
दही को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उसमें नारियल का एक छोटा टुकड़ा डालकर स्टोर करें। इससे उसकी खट्टास जल्दी नहीं बढ़ेगी। (Photo Source: Pexels) -
करी में तेल ज्यादा हो गया?
अगर सब्जी या करी में तेल ज्यादा हो गया है, तो उसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें। तेल जमकर ऊपर आ जाएगा, जिसे आप आसानी से निकाल सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हाथों से लहसुन की बदबू नहीं जा रही?
लहसुन काटने के बाद हाथों को बहते पानी के नीचे स्टील के चम्मच से रगड़ें। इससे बदबू तुरंत गायब हो जाएगी। (Photo Source: Pexels) -
तलते समय तेल उछल रहा है?
तेल के उछलने से बचने के लिए उसमें एक चुटकी नमक डाल दें। इससे छींटे कम पड़ेंगे और किचन साफ रहेगा। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: कच्चा आटा से लेकर चावल तक, रोज खाए जाने वाले इन फूड्स से भी हो सकता है नुकसान, जानिए कब बढ़ता है जोखिम)