-
आजकल साउथ कोरिया का खाना दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर कोरियन ब्रेकफास्ट अपनी सादगी, संतुलन और पोषण के लिए जाना जाता है। यहां नाश्ते में सिर्फ जल्दी-जल्दी खाए जाने वाले स्नैक्स नहीं, बल्कि चावल, सूप और साइड डिशेज का पूरा कॉम्बिनेशन होता है, जो शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा देता है। कोरियन नाश्ते की खासियत यह है कि इसमें स्वाद और सेहत दोनों का पूरा ध्यान रखा जाता है। अगर आप भी कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो ये कोरियन ब्रेकफास्ट डिशेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
डेनजांग-गुक (Doenjang-guk)
यह एक पारंपरिक सोयाबीन पेस्ट से बना सूप है, जिसमें टोफू, सब्जियां और उमामी फ्लेवर का शानदार मिश्रण होता है। इसे आमतौर पर चावल और साइड डिशेज के साथ खाया जाता है, जिससे यह एक कंप्लीट और पौष्टिक नाश्ता बन जाता है। (Photo Source: Pexels) -
ग्येरन-जिम (Gyeran-jjim)
यह एक सॉफ्ट और फ्लफी स्टीम्ड एग डिश है, जिसकी टेक्सचर कस्टर्ड जैसी होती है। हल्का होने के साथ-साथ यह प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए सुबह के लिए एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
होट्टोक (Hotteok)
अगर आपको मीठा पसंद है, तो होट्टोक आपके लिए परफेक्ट है। ये कुरकुरे पैनकेक्स होते हैं, जिनमें ब्राउन शुगर, नट्स और दालचीनी की फिलिंग होती है। इसे आमतौर पर स्ट्रीट फूड के रूप में खाया जाता है, लेकिन नाश्ते में भी यह काफी पसंद किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
जुक (Juk)
जुक एक तरह का राइस पोरिज है, जो हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। इसे चिकन, सब्जियों या अबालोन के साथ बनाया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा है, जो सुबह हल्का खाना पसंद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
किम्बाप (Kimbap)
किम्बाप एक आसान और पोर्टेबल फूड है, जिसमें चावल, सब्जियां, अंडा और कभी-कभी मीट को समुद्री शैवाल (सीवीड) में लपेटा जाता है। यह जल्दी तैयार हो जाता है और ऑफिस या ट्रैवल के लिए भी परफेक्ट है। (Photo Source: Pexels) -
किमची बोक्केउंबाप (Kimchi Bokkeumbap)
यह एक स्पाइसी और टैंगी फ्राइड राइस डिश है, जिसमें किमची, चावल और अंडा मिलाया जाता है। यह बचा हुआ चावल इस्तेमाल करने का स्वादिष्ट तरीका भी है और पेट भरने वाला नाश्ता भी। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या आप सही तरीके से बना रहे हैं अपने हेल्दी फूड्स, गलत तरीके से खाने से हो सकता है नुकसान)