-
भारत में सब्जियों के फूलों का इस्तेमाल सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के रूप में भी किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इन फूलों से बनी खास डिशेज सदियों से परंपरा का हिस्सा रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे 9 वेजिटेबल फ्लावर, जिन्हें भारत में बड़े चाव से पकाया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
कद्दू का फूल – पश्चिम बंगाल और ओडिशा
कद्दू की बेल पर लगने वाले चमकीले पीले फूलों को बेसन के घोल में डुबोकर कुरकुरा तल लिया जाता है। यह पकवान खासकर बंगाली और ओड़िया खाने में बेहद लोकप्रिय है। (Photo Source: Pexels) -
सहजन का फूल – तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
ड्रमस्टिक (सहजन) के पेड़ से मिलने वाले ये छोटे सफेद फूल हल्के स्वाद वाले होते हैं। इन्हें दाल या सब्जी में मिलाकर या हल्का भूनकर खाया जाता है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
प्याज का फूल – पश्चिम बंगाल
प्याज के पौधे की फूल वाली डंठल से मिलने वाले इन फूलों को काटकर भुजिया या पकौड़े के रूप में बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा और बेहद अनोखा होता है। (Photo Source: Pexels) -
बोक फूल – पश्चिम बंगाल और ओडिशा
अगस्ति के पेड़ के सफेद और मुलायम फूलों को डीप फ्राई करके कुरकुरे पकौड़े बनाए जाते हैं। यह कुरकुरे और स्वादिष्ट स्नैक के रूप में पसंद किए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
महुआ के फूल – झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
महुआ के सुगंधित फूलों को सुखाकर मिठाइयों, चटनी या ट्रेडिशनल ड्रिंक (लिकर) बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह आदिवासी भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। (Photo Source: Pexels) -
मावल – महाराष्ट्र
कॉक्सकॉम्ब पौधे के गहरे लाल फूलों को सुखाकर चावल और ग्रेवी में रंग और स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने को खास लुक भी देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
बुरांश – उत्तराखंड और सिक्किम
पहाड़ी इलाकों में मिलने वाले बुरांश के लाल फूलों से चटनी और ठंडा शरबत बनाया जाता है। यह स्वाद में खट्टा-मीठा और शरीर को ठंडक देने वाला होता है। (Photo Source: Pexels) -
केले का फूल – केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल
केले के पौधे का बैंगनी रंग का फूल सब्जी, कोफ्ता या करी के रूप में बनाया जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। (Photo Source: Pexels) -
पपीते के फूल – असम और उत्तर-पूर्व भारत
पपीते के पेड़ के छोटे और हल्के कड़वे फूलों को मसालों के साथ पकाकर सब्जी बनाई जाती है। यह खासकर नॉर्थ-ईस्ट के खाने में लोकप्रिय हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बार-बार की ये छोटी भूल आपके पौधों को कर देती हैं कमजोर, इन गलतियों से बचेंगे तो कभी नहीं सूखेंगे)