
पहले चरण के चुनाव के लिए अखिलेश अपने परिवार से अपनी पत्नी डिंपल यादव के अलावा पिता परिवार से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन व पूर्व सांसद डिम्पल यादव शामिल हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में मुलायम बहुत सक्रिय नहीं थे, लेकिन इस बार स्टार प्रचारक के तौर पर वह अपनी बहू डिंपल यादव और भाई रामगोपाल के साथ मौजूद रहेंगे।

अखिलेश को इस बार पिता मुलायम का आशीर्वाद और साथ दोनों ही मिल रहा है।

राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी पहले चरण की स्टार प्रचारक है।

सपा के स्टार प्रचारकों में हाल ही में भाजपा छोड़कर साइिकल की सवारी करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी , हरिश्चन्द्र प्रजापति व विनय पाल का नाम भी स्टार प्रचारक में शामिल है।

किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क के साथ बाबा साहेह वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का भी नाम लिस्ट में शामि है।

सपा के उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा समेत नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, पूर्व विधायक हरेन्द्र मलिक, राजपाल कश्यप स्टार प्रचारक होंगे।

जावेद अली खान के अलावा राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल व पूर्व मंत्री सुधीर पंवार भी स्टार प्रचारक होंगे।

अखिलेश यादव की साइकिल के साथ पहले चरण में 30 स्टार प्रचारक कितना बहुमत लाएंगे यह देखना होगा। Photos: Social Media