-
रेखा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोग जानने को उत्सुक रहते हैं। रेखा ने अपनी आटोबायोग्राफी में वैसे तो अपने जीवन के कई पहलुओं पर खुल कर बात की है, लेकिन कुछ पन्ने रेखा की जिंदगी के अब भी अनटच हैं। विनोद मेहरा संग उनकी शादी और करीबी को लेकर कयास ही लगाए जाते रहे हैं। ईटाइम्स से बातचीत में विनोद मेहरा की बेटी सोनिया ने अपने पिता और रेखा के संबंध पर खुल कर बात की थी।
-
सोनिया ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि रेखा और उनके पिता विनोद मेहरा के बीच क्या था और क्या नहीं, यह सब कुछ उनके जन्म से पहले का मामला था।
-
सोनिया का कहना था कि सही मायने में उन्हें इस रिश्ते पर कोई भी कमेंट करने का अधिकार नहीं हैं, क्योंकि यह उनकी लाइफ है।
-
सोनिया ने इतना जरूय कहा कि वह जहां तक जानती हैं उनके पिता और रेखा बेहद करीबी और और प्यारे दोस्त थे।
-
सोनिया का कहना था कि वह अपनी मां किरण मेहरा तक से आज तक कभी रेखा और अपने पिता के बारे में बात नहीं की हैं।
-
सोनिया ने बताया कि वह रेखा जी से 3-4 बार मिल चुकी हैं।
-
सोनिया ने कहा था कि रेखा सही मायने में बहुत खूबसूरत और दिलचस्प महिलाओं में से एक हैं।
-
बता दें कि विनोद मेहरा ने केन्या के बिजनेसमैन की बेटी किरण से साल 1988 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हुए, बेटी सोनिया और बेटा रोहन। साल 1990 में विनोद मेहरा की 45 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। Photos: Social Media
