-
भारत में इस वक्त शिक्षा प्रणाली को लेकर छात्र सड़कों पर है। नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थक और छात्र बड़ी संख्या में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें विपक्षी पार्टियां और कई कलाकार भी जुड़ने लगे हैं। भारत के कई ऐसे स्कूल और कॉलेज हैं जो विदेशी शिक्षा प्रणाली को अपनाते हैं। हालांकि, भारत के अधिकतर प्राइवेट स्कूलों की फीस आज इतनी महंगी हो चुकी है कि आम आदमी यहां अपने बच्चे को पढ़ाने के बारे में सोच ही नहीं सकता है। जहां पर भारत में आज शिक्षा इतनी महंगी हो गई है, वहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां पर छात्रों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से देश हैं। (Photo Source: PTI)
-
1- नार्वे
नार्वे में न सिर्फ स्थानीय बल्कि विदेशी छात्रों को भी मुफ्त में शिक्षा मुहैया कराया जाता है। यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही डॉक्टरेट तक की पढ़ाई के लिए फीस नहीं लगती है। (Photo Source: Pexels) -
2- जर्मनी
जर्मनी भी दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां एजुकेशन मुफ्त है। यहां पर भी स्थानीय बच्चों के साथ विदेशी छात्र भी मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सरकारी विश्वविद्यालयों में भी छात्रों को मुफ्त में पढ़ाया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
3- फिनलैंड
फिनलैंड बेहद छोटा सा यूरोपीय देश है, लेकिन एजुकेशन के मामले में यह काफी सजग है। यह देश अपने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुफ्त में शिक्षा प्रदान करता है। फिनलैंड में छात्रों को बैचलर्स या मास्टर्स में कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। (Photo Source: Pexels) -
4- स्वीडन
स्वीडन में फ्री एजुकेशन सिर्फ यूरोपीय यूनियन/यूरोपीय इकोनॉमिक एरिया और यहां के स्थाई निवासी छात्रों के लिए है। हालांकि, विदेशी बच्चों के लिए ट्यूशन फीस काफी कम होती है। (Photo Source: Pexels) -
5- ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया के मूल निवासी छात्र भी मुफ्त में पढ़ाई करते हैं। यहां के मूल निवासी किसी भी कोर्स या डिग्री के लिए फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
6- फ्रांस
फ्रांस के सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए छात्रों को कोई फीस नहीं देनी होती है। साथ ही यहां हायर एजुकेशन लगभग मुफ्त है। हालांकि, कुछ विश्वविद्यालयों में छात्रों को ट्यूशन फीस देनी पड़ती है। (Photo Source: Pexels) -
7- चेक रिपब्लिक
चेक रिपब्लिक भी अपने नागरिकों को फ्री में शिक्षा मुहैया करवाता है। वहीं, विदेशी छात्रों को अगर यहां फ्री में पढ़ाई करना है तो उनके लिए एक शर्त होती है कि उन्हें चेक लैंग्वेज की पढ़ाई करनी होगी। (Photo Source: Pexels) -
8- ग्रीस
ग्रीस में शीक्षा मुफ्त तो नहीं है, छात्र काफी कम में पढ़ाई कर सकते है। स्थानीय नागरिकों के साथ ही विदेशी छात्र भी यहां काफी कम फीस में पढ़ाई कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
9- स्पेन
दुनिया में फ्री एजेकुशन देने वाले देशों में स्पेन भी शामिल है। छात्रों को शिक्षा के लिए मामुली रकम अदा करनी होती है। यहां की सरकार छात्रों की 80 प्रतिशत ट्यूशन फीस खुद कवर करती है। (Photo Source: Pexels) -
10- इटली
अपनी खूबसूरती और फैशन के लिए दुनियाभर में मशहूर इटली में भी शिक्षा मुफ्त है। हालांकि, हायर एजुकेशन के लिए फीस ली जाती है, लेकिन इसकी रकम काफी कम होती है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: भारतीय एजुकेशन सिस्टम की हकीकत बयां करती हैं ये 7 बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज