-
एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये है और इसी के साथ यह अब तक का सबसे महंगा आईफोन बन गया है। 256 जीबी आईफोन डुओ की कीमत 3 लाख रुपये है, 512 जीबी की कीमत 3,24,900, 1टीबी की कीमत 3,74,900 और 2टीबी वाले आईफोन डुओ की कीमत 4,49,900 रुपये है। एप्पल ने जितनी अपने फोन की कीमत रखी है उतने में आप एक टाटा टियागो कार खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने 2-3 बीएचके घर को रेनोवेट भी करवा सकते हैं। (Photo Source: Apple Website)
-
फोन की कीमत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और मीम्स देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं 4.5 लाख रुपये में आप कौन-कौन से बड़े काम करवा सकते हैं और कौन सी चीजें खरीद सकते हैं। (Photo Source: Apple Website)
-
1- खरीद सकते हैं टाटा टियागो कार
एप्पल के फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ 2 टीबी का दाम 4,49,900 रुपये है। टाटा टियागो बेस मॉडल की कीमत करीब 4.77 रुपये है। ऐसे में आप इतनी कीमत में एक कार खरीद सकते हैं। (Photo Source: Tata Cars Website) -
2- लिविंग रूम को लग्जरी लुक दे सकते हैं
एक लिविंग रूम को लग्जरी लुक देने के लिए 4.5 लाख रुपये पर्याप्त हैं। इतने पैसे में आप एक महंगा सोफा खरीदने के साथ ही डाइनिंग टेबल, बेहतर लाइटिंग और कई तरह के डेकोरेशन के काम करवा सकते हैं। हो सकता है कि इसके बाद भी आपका पैसा बच जाए। (Photo Source: Pexels) -
3- किचन का बदल सकते हैं लुक
जितने में आप एक आईफोन डुओ फोन खरीदेंगे उतने में आप अपने पूरे किचन का लुक बदल कर उसे प्रीमियम मॉडर्न टच दे सकते हैं। आज के आधुनिक घरों में मॉडर्न कैबिनेंट वाले किचन बनाए जाते हैं, जिसका खर्च शायद चार लाख रुपये से भी कम आए। आप अपने किचन को दो से ढाई लाख रुपये में प्रीमियम लुक दे सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- घर को रेनोवेट करवा सकते हैं
आईफोन डुओ की कीमत में आसानी से 2-3 बीएचके फ्लैट में रेनोवेशन करवाया जा सकता है। इतने पैसे में आप पेंटिंग, बिजली की वायरिंग, प्लंबिंग और छोटे-मोटे सिविल काम करवा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- खरीद सकते हैं ये इलेक्ट्रॉनिक चीजें
4.5 लाख रुपये में आप अपने घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक के कई सामान खरीद सकते हैं। इसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, आरओ और माइक्रोवेव जैसे उपकरण शामिल हैं। लेकिन इसके बाद भी आपका 2.5 या इससे भी ज्यादा पैसा बच सकता है। मान लीजिए आप 50 हजार रुपये में फ्रिज खरीदते हैं, इसकी तरह 20 हजार रुपये की टीवी, 27 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन, 40 हजार रुपये की एसी, 15 हजार रुपये का आरओ और 15 हजार रुपये का माइक्रोवेव। इनको जोड़ने पर 1,67, 000 रुपये बैठता है। ऐसे में आपका आधे से भी ज्यादा पैसा बच सकता है। (Photo Source: Magnific) -
6- रेनॉल्ट क्विड
जितनी 2 टीबी आईफोन डुओ की कीमत है उतने में आप एक रेनॉल्ड क्विड कार खरीद सकते हैं। रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती कीमत 4.77 लाख रुपये है। (Photo Source: Renault WebSite)
यह भी पढ़ें: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स