-
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में चिंता (Anxiety) एक आम समस्या बन चुकी है। काम का दबाव, रिश्तों की उलझनें, भविष्य की चिंता, ये सब मिलकर हमारे दिमाग को लगातार ‘हाई अलर्ट मोड’ में रख देते हैं। जब ऐसा होता है, तो हमारा नर्वस सिस्टम यह मान लेता है कि हम किसी खतरे में हैं, जबकि असल में ऐसा नहीं होता। (Photo Source: Pexels)
-
अच्छी बात यह है कि कुछ सिंपल फिजिकल और मेंटल टेक्नीक्स अपनाकर हम अपने दिमाग को यह संकेत दे सकते हैं कि हम सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार तरीकों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
डबल इनहेल टेक्नीक (Double Inhale Technique)
डबल इनहेल एक सरल लेकिन असरदार शारीरिक एक्सरसाइज है। इसमें आप पहले नाक से गहरी सांस लें, फिर बिना छोड़े हल्की-सी एक और सांस अंदर लें और उसके बाद धीरे-धीरे मुंह से सांस बाहर छोड़ें। यह तरीका दिल की धड़कन को धीमा करता है और दिमाग को शांत होने का संकेत देता है। घबराहट या बेचैनी के समय इसे 3-4 बार दोहराएं। (Photo Source: Pexels) -
वेगस नर्व स्टिमुलेशन (Vagus Nerve Stimulation)
हमारे कान के नीचे से गुजरने वाली वेगस नर्व शरीर की ‘ऑफ स्विच’ की तरह काम करती है। इसे हल्के मसाज, गुनगुनाने या ठंडे पानी से चेहरे को धोने से सक्रिय किया जा सकता है। जब यह नर्व एक्टिव होती है, तो दिमाग को आराम का संकेत मिलता है और चिंता धीरे-धीरे कम होने लगती है। (Photo Source: Pexels) -
टनल विजन से बाहर आएं (Avoid Tunnel Vision)
आपकी आंखें आपके तनाव के स्तर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने या एक ही जगह घूरते रहने से दिमाग पर दबाव बढ़ता है। कुछ देर के लिए दूर-दूर देखें, आंखें बंद कर पलकें आराम दें और आसपास के माहौल को महसूस करें। इससे दिमाग को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। (Photo Source: Pexels) -
ऑक्सीजन रीसेट (Oxygen Reset)
अक्सर हम सोचते हैं कि गहरी सांस लेना ही काफी है, लेकिन असल में सांस छोड़ने का तरीका ज्यादा मायने रखता है। धीरे और लंबी सांस छोड़ने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। ताजी हवा में कुछ मिनट गहरी सांस लें और ध्यान दें कि आप सांस को धीरे-धीरे बाहर निकाल रहे हैं। (Photo Source: Pexels) -
दिमाग का अलार्म शांत करें (Silence the Alarm)
ठंडे तापमान का इस्तेमाल दिमाग के डर वाले हिस्से (फियर सेंटर) को शांत करने में मदद करता है। चेहरे पर ठंडा पानी डालना, ठंडे पानी से हाथ धोना या कुछ देर ठंडी हवा में खड़ा होना, ये छोटे-छोटे तरीके चिंता को कंट्रोल करने में असरदार हो सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
भावना से दूरी बनाएं (Distance the Emotion)
पॉजिटिव भाषा और अफर्मेशन्स का इस्तेमाल करके आप अपनी भावनाओं से थोड़ी दूरी बना सकते हैं। जैसे, “मैं सुरक्षित हूं”, ‘यह भावना अस्थायी है’, ‘मैं इसे संभाल सकता/सकती हूं।’ ऐसे वाक्य दिमाग में चल रहे शोर को कम करते हैं और सोच को स्थिर बनाते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: आपकी सोच बदल देंगे ये फैक्ट्स, दुनिया वैसी नहीं जैसी दिखती है, फिक्शन नहीं, हकीकत है ये सब)