-
योग प्राचीन भारत का वह उपहार है जिसकी मदद से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहा जा सकता है। नियमित रूप से योग करने से तनाव कम करने, शरीर का लचीलापन और संतुलन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत रखने, पोश्चर सुधारने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन सबसे जरूरी है कि अगर शुरुआत करने जा रहे हैं तो, कौन से योग करने चाहिए। (Photo Source: Magnific)
-
अगर आप शुरुआत करने जा रहे हैं तो ताड़ासन और बालासन से कर सकते हैं। इन्हें शुरुआत के लिए सबसे सरल योग बताया जाता है। (Photo Source: Magnific)
-
ताड़ासन कैसे करें
ताड़ासन योग करने के लिए शरीर को सीधा रखते हुए हाथों और रीढ़ को ऊपर की ओर स्ट्रेच किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
लाभ
यह शरीर का पोश्चर सुधारने, रीढ़ को स्ट्रेच करने और शरीर में संतुलन व स्थिरता बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही पैरों और टखनों की मांसपेशियों को सक्रिय रखने में भी मदद मिल सकती है। ताड़ासन शुरुआत में 20-30 सेकंड तक 2-3 बार किया जा सकता है। (Photo Source: Pexels) -
बालासन कैसे करें
बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इसमें घुटनों के बल बैठकर शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की ओर झुकाया जाता है। (Photo Source: Magnific) -
लाभ
बालासन शरीर को आराम देने, पीठ और कंधों के तनाव को कम करने तथा मन को शांत करने में मदद कर सकता है। (Photo Source: Magnific) -
कितनी देर करें
शुरुआत में 30-60 सेकंड तक बालासन आराम से किया जा सकता है। इसे 2-3 बार दोहरा सकते हैं। (Photo Source: Magnific) -
डिस्क्लेमर: योग करते समय सांस सामान्य रखें और किसी भी मुद्रा में दर्द या असहजता महसूस होने पर उसे रोक दें। अगर किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक परेशानी है तो योग करने से पहले अपने विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। (Photo Source: Pexels)
यह भी पढ़ें: दो योग जो मन को शांत करने के साथ ही शरीर को बना सकते हैं ऊर्जावान