-
भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका है। ऐसे में हर घर में AC और कूलर का इस्तेमाल बढ़ेगा, जिससे बिजली का बिल भी आसमान छू सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पौधे आपके घर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं? ये पौधे न सिर्फ गर्मी कम करने में सहायक हैं, बल्कि हवा को साफ, ताजा और सांस लेने लायक भी बनाते हैं। आइए जानते हैं उन 7 पौधों के बारे में जो इस गर्मी में आपके घर को कूल रखने में मदद करेंगे। (Photo Source: Unsplash)
-
क्रोटन (Crotons)
क्रोटन अपने घने और रंग-बिरंगे पत्तों के लिए जाना जाता है। ये पत्ते सूरज की सीधी रोशनी को ब्लॉक और अवशोषित करते हैं, जिससे आसपास की दीवारें और फर्श ज्यादा गर्म नहीं होते। इसे खिड़की के पास रखना सबसे फायदेमंद होता है। (Photo Source: Pexels) -
स्नेक प्लांट (Snake Plant)
स्नेक प्लांट न सिर्फ हवा को शुद्ध करता है बल्कि कमरे की गर्मी को भी कम करने में मदद करता है। यह हवा को फ्रेश बनाता है, जिससे कमरा कम घुटनभरा महसूस होता है। इसे बेडरूम में रखना अच्छा ऑप्शन है। (Photo Source: Pexels) -
सिंगोनियम (Syngonium)
छोटे लेकिन प्रभावी पत्तों वाला यह पौधा डेस्क, शेल्फ या खिड़की के पास रखने के लिए परफेक्ट है। यह आसपास के एरिया में हीट बिल्डअप को थोड़ा कम कर देता है। (Photo Source: Unsplash) -
एग्लाओनेमा (Aglaonema)
एग्लाओनेमा के फैलते हुए पत्ते हवा के सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे कमरे में जमा गर्मी फैलती है और तापमान थोड़ा संतुलित रहता है। (Photo Source: Pexels) -
पीस लिली (Peace Lily)
पीस लिली कमरे को ठंडा महसूस कराने में मदद करती है। भले ही असली तापमान ज्यादा कम न हो, लेकिन यह ‘गर्मी वाली फीलिंग’ को कम कर देती है। इसे लिविंग रूम या बेडरूम में रखें। (Photo Source: Unsplash) -
स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
यह पौधा हवा से टॉक्सिन्स हटाने में मदद करता है और ऑक्सीजन लेवल बेहतर करता है। इससे कमरा ज्यादा फ्रेश और सांस लेने के लिए आरामदायक बनता है। (Photo Source: Unsplash) -
मॉन्स्टेरा (Monstera)
मॉन्स्टेरा के बड़े-बड़े पत्ते सूरज की रोशनी को ब्लॉक कर लेते हैं। इससे घर के अंदर हीट जमा नहीं होती और कमरा अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। (Photo Source: Unsplash) -
कैसे करें सही इस्तेमाल?
पौधों को खिड़की और धूप आने वाली जगहों के पास रखें, एक ही कमरे में 2-3 पौधे लगाएं ताकि असर बढ़े, और नियमित पानी और देखभाल जरूरी है। वेंटिलेशन (हवादार जगह) के साथ प्लांट्स का कॉम्बिनेशन ज्यादा असरदार होता है। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: इन 7 इंडोर प्लांट्स से बनाएं अपना घर नेचुरल हेल्थ जोन, पाएं सुकून-बेहतर नींद और शुद्ध हवा)