पार्टी पर खर्चते हैं करोड़ों, 17 लाख की शैंपेन से धोते हैं घड़ियां, देखें तस्वीरों में बल्ली सिंह की जिंदगी
- 1 / 8
सेलिब्रिटी के साथ घूमना हर कोई चाहता है लेकिन अगर किसी शख्स को इस काम के लिए पैसे भी मिलते हो तो? जी हां, इंग्लैंड की लिसिस्टर सीटी में रहने वाले बल्ली सिंह को इस काम के लिए मोटी रकम मिलती है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 2 / 8
लग्जरी लाइफ जीने वाले बल्ली सिंह अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए अपनी तस्वीरें लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। जिससे साफ पता चलता है कि वह एक शानदार लाइफ जी रहे हैं। बल्ली सिंह बचपन से ही एक कामयाब इंसान की जिंदगी जीने का शौक रखते थे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 3 / 8
जब उनकी उम्र 16 साल थी तो उन्होंने अपना खुद का क्लब नाइट बनाया और लेसिस्टर में सेलिब्रिटी के लिए इंवेट ऑर्गेनाइज करने लगे। आज वहीं बल्ली सिंह मल्टी मिलियन पाउंड की वीआईपी इवेंट कंपनी द रिच लिस्ट ग्रुप चला रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 4 / 8
जिसके तहत वो रोजाना किसी ना किसी सेलिब्रिटी के साथ घूमते ही रहते हैं और इसके बदले में उन्होंने मोटी फीस भी अदा की जाती हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 5 / 8
वह किसी पार्टी या इवेंट ऑर्गेनाइज करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। बल्ली सिंह के मुताबिक उन्होंने एक ही हफ्ते के अंदर दो फेरारी कार खरीदी थी। जिस समय वह फेरारी खरीद रहे थे तब उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनके अकाउंट में कितने पैसे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 6 / 8
बल्ली सिंह घड़ियों के बेहद शौकीन हैं और अलग-अलग डिजाइन की घड़ियां पहनना पसंद करते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि वो अपनी घड़ियों को साफ करने के लिए शैंपेन का इस्तेमाल करते हैं। घड़ियों को धोने के लिए ये 17 लाख रुपए की शैंपेन मंगाते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 7 / 8
बल्ली सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल एना सैंटोस माटस रहती हैं। वो भी इवेंट ऑर्गेनाइज कराने में बल्ली की मदद करती हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 8 / 8
बल्ली ने 2009 में द रिच लिस्ट ग्रुप लॉन्च किया था। जिसके बाद से ये कंपनी दुनिया के सबसे अमीर लोगों के पार्टी और इंवेट ऑर्गेनाइज करने का काम कर रही है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
No Comments.