-
दुनियाभर में फलों की बात हो और आम का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है। भारत में आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है और इसकी सैकड़ों किस्में भी पाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा वैरायटीज वाले फल का रिकॉर्ड आम के नाम नहीं, बल्कि सेब के नाम दर्ज है? (Photo Source: Pexels)
-
सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है और इसकी लगभग 7,500 से लेकर 30,000 तक अलग-अलग किस्में पाई जाती हैं। हालांकि इनमें से केवल करीब 100 वैरायटीज ही कमर्शियली बेची जाती हैं। हर सेब का स्वाद, रंग, टेक्सचर और उपयोग अलग होता है। कुछ सेब बेहद मीठे होते हैं, कुछ खट्टे, कुछ क्रिस्पी तो कुछ सॉफ्ट टेक्सचर वाले। (Photo Source: Pexels)
-
फूड ऐंड एग्रीकल्चरल ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, सेब दुनिया के सबसे ज्यादा उगाए जाने वाले फलों में शामिल है। केवल अमेरिका में ही करीब 2,500 किस्मों के सेब उगाए जाते हैं। इनकी खेती सदियों से की जा रही है और समय के साथ सिलेक्टिव ब्रीडिंग के कारण नई वैरायटीज विकसित होती गईं। (Photo Source: Pexels)
-
सेब की सबसे लोकप्रिय वैरायटीज में गाला, फूजी, रेड डिलीशियस, गोल्डन डिलीशियस, ग्रैनी स्मिथ, हनीक्रिस्प, पिंक लेडी, मैकिन्टॉश, एम्ब्रोसिया और एम्पायर शामिल हैं। कुछ एपल्स सीधे खाने के लिए पसंद किए जाते हैं, जबकि कुछ का इस्तेमाल पाईज, डेजर्ट्स, जूस और कुकिंग में किया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
सेब की इतनी बड़ी वैरायटी का मुख्य कारण इसकी जेनेटिक डाइवर्सिटी मानी जाती है। हर वैरायटी का स्वाद और बनावट अलग होती है, इसलिए लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग सेब चुनते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
दिलचस्प बात यह है कि सेब में लगभग 25 प्रतिशत हवा होती है, यही वजह है कि यह पानी में तैरता है। यही कारण है कि एपल बॉबिंग जैसे गेम्स में सेब का इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
हालांकि आम, तरबूज और केले की भी हजारों वैरायटीज मौजूद हैं, लेकिन वैरायटीज की संख्या के मामले में सेब सबसे आगे है। आम की 1,000 से ज्यादा किस्में, तरबूज की 1,000 से अधिक वैरायटीज और केले की 400 से 1,600 वैरायटीज पाई जाती हैं, फिर भी सेब का रिकॉर्ड सबसे खास माना जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
स्वाद, पोषण और सांस्कृतिक महत्व के कारण सेब की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि यह फल आज भी दुनिया के सबसे पसंदीदा और सबसे ज्यादा वैरायटीज वाले फलों में गिना जाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक छोड़िए, इस गर्मी अपनाइए भारत के प्राचीन शरबतों की परंपरा, भीषण गर्मी से दिलाएंगे राहत)