
ऐश्वर्या राय को नकली शब्द अपनी जिंदगी का सबसे बुरा शब्द लगता है। इस शब्द को उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में खुद पर चस्पा पाया था और तभी से उन्हें इस शब्द से नफरत हो गई थी। आखिर ऐश को नकली किसने और क्यों कहा था, चलिए जानें।

ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया था।

ऐश्वर्या राय ने जब मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने सफलता फिल्म ताल से मिली थी।

इस फिल्म में उनके अभिनय को कुछ ने सराहा था तो किसी ने उन्हें नकली तक बोल दिया था। लोगों को उनकी हंसी तक नकली लगी थी।

ऐश को तब से ही नकली शब्द से नफरत हो गई थी, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आता था कि लोग उन्हें नकली कहते क्यों हैं।

ऐश्वर्या राय ने सिमी से बात करते हुए कहा था कि फेक शब्द उनकी जिंदगी का सबसे बुरा शब्द है और इससे वह नफरत करती हैं।

लोग उनकी सफलता से आए बदलाव को नकली बताते हैं। इस सफलता को पाने के पीछे की मेहनत को लोग नहीं समझते।

ऐश का कहना था कि उनके लिए यह सारी बातें बिलकुल झूठी हैं और वह इस झूठ को कतई स्वीकार नहीं कर सकती।

Photos: Social Media