
अमिताभ बच्चन और महेंद्र सिंह धोनी ने दो साल पहले ही अपने कार कलेक्शन में विंटेज कार को भी शामिल किया है। तो चलिए जानें कि, विंटेज कार के शौकीन और कौन से सेलेब्स हैं और किसके पास कौन सी कार है।

राजा भैया के दाहिने हाथ माने जाने वाले विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के पास एक नहीं, बल्कि विंटेज कार, साइकिल और बाइक्स का जीखरा है। जामो राजघराने से जुड़े अखिलेश के किले में इन विंटेज व्हेकल्स को रखा गया है।

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ भी विंटेज कारों के शौकीन हैं। जैकी श्रॉफ के पास एसएस जैगुआर 100 है।

रजनीकांत के पास विंटेज कार के तौर पर प्रीमियर पद्मिनी है। ये उनकी पहली कार थी।

रितिक रोशन के पास कई महंगी कारें हैं लेकिन इन सब से अलग उनके पास एक विंटेज कार भी है। उनके पास 1966 फोर्ड मुस्टेंग है।

अगस्त 2020 में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम कार की पिक्स शेयर की थी। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, यह दो दरवाजों वाली यह मसल कार 1970 के दशक की है।

अमिताभ बच्चन के पास साल 2020 में विंटेज फोर्ड परफेक्ट कार आई थी। सनफ्लावर येलो कलर की ये कार अमिताभ को उनके एक दोस्त ने गिफ्ट की थी। ये कार यूके में 1938 से 1961 के बीच बनाई गई थी।

धर्मेंद्र की पहली कार थी फिएट-1100 जिसे उन्होंने 60 साल पहले खरीदी थी। हालांकि ये विंटेज कार तो नहीं, लेकिन अपनी पहली कार को अपने से कभी अलग नहीं किए।