-
तेज गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ना, डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय शरीर को ठंडा रखने के लिए नेचुरल और कूलिंग ड्रिंक्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। खास बात यह है कि ये ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन और ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। यहां जानिए 7 ऐसे आयुर्वेदिक समर ड्रिंक्स, जो आपको अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखेंगे-
(Photo Source: Pexels) -
नारियल पानी
नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, पाचन को सुधारता है और शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। (Photo Source: Pexels) -
खस का पानी
खस की जड़ों से बना यह पानी आयुर्वेद में बेहद ठंडा माना जाता है। यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और गर्मियों में लू से बचाने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels) -
बेल का शरबत
बेल का शरबत पेट को ठंडा रखने के लिए जाना जाता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है, कब्ज से राहत देता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है। (Photo Source: Pexels) -
धनिया पानी
रातभर भिगोए हुए धनिया के बीज का पानी सुबह पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। यह अंदर की गर्मी को कम करता है और किडनी व पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। (Photo Source: Pexels) -
गुलाब का शरबत
खाने योग्य गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह ड्रिंक शरीर को ठंडा करता है और मानसिक शांति भी देता है। यह इमोशनल बैलेंस बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी हल्का मीठा और ठंडा होता है। यह एसिडिटी कम करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। (Photo Source: Pexels) -
छाछ
छाछ एक हल्का और पचने में आसान ड्रिंक है। यह गट हेल्थ को सुधारता है, ब्लोटिंग कम करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है। (Photo Source: Unsplash) -
आयुर्वेदिक टिप
आयुर्वेद के अनुसार, इन ड्रिंक्स को मिट्टी के बर्तन में रखना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे प्राकृतिक रूप से ठंडक मिलती है। साथ ही, बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ डालकर पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखने से खराब हो जाते हैं ये खाद्य पदार्थ, जानें किन चीजों को रखें बाहर)