-
सुबह उठने के बाद काफी लोग या तो फोन का इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी काम में लग जाते हैं। लेकिन सुबह की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए कि आपका पूरा दिन सही जाए। कुछ आदतें हैं जिन्हें डेली लाइफ में अपना कर अपने दिन को शांत, स्पष्ट और बेहतरीन बना सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
1- घबराहट के बजाए इरादे साथ उठे
सुबह उठते ही पूरे दिन काम की चिंता रहती है। इससे तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में सुबह के वक्त उठने के बाद खुद को शांत रखें। मन को विचलित न होने दें। कुछ देर शांत से बैठकर सोचें कि दिन को बेहतर कैसे बनाएं जिससे खुद को खुशी मिले। (Photo Source: Freepik) -
2- फोन से दूर
सुबह उठते ही लोग अपना ईमेल, न्यूज या फिर सोशल मीडिया देखने लगते हैं। इससे मानसिक स्पष्टता कम होती है। उठने के बाद करीब 60 मिनट तक फोन को दूर रखें। (Photo Source: Pexels) -
3- घूमना-फिरना
सुबह के वक्त टहलने, स्ट्रेचिंग या फिर योग करने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं। मन शांत रहता है और साथ ही पूरे दिन ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इससे हार्मोन संतुलित रह सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
4- योजना बनाएं
सुबह उठने के बाद योजना बनाएं कि पूरे दिन आपको क्या करना है। रोज ऐसे काम को जरूर करें जिससे मन को शांति और खुशी मिलती है। इससे आप स्पष्ट रहेंगे कि दिन में क्या करना है और किन चीजों में बेकार समय नहीं गंवाना है। (Photo Source: Pexels) -
5- बेहतर बनाने वाले काम
सुबह उठने के बाद कुछ देर तक किताब पढ़ सकते हैं या फिर ऐसे काम करें जो आपको बेहतर बनाते हैं। कुछ नया सीखें। (Photo Source: Pexels) -
6- भोजन
सुबह के नाश्ते में ऐसे भोजन को शामिल करें जो शरीर को दिनभर ऊर्जावान रख। गुनगुना पानी, प्रोटीन या फल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, जब शरीर संतुलित रहता है तो दिमाग भी बेहतर ढंग से काम करता है। (Photo Source: Freepik) -
7- तनाव से बचें
सुबह के वक्त अगर तनाव में रहेंगे तो पूरा दिन बेकार जा सकता है। ऑफिस या अन्य काम को लेकर परेशान होने के बजाय कुछ देर शांत बैठें। योग या फिर मेडिटेशन करें। इससे मन को शांति मिलती है और साथ ही तनाव से राहत पा सकते हैं। (Photo Source: Pexels) दिमाग को क्रिएटिव और तेज बनाती हैं ये सात आदतें, चौथा वाला जरूर ट्राई करें