-
14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक रहे हैं। आमतौर पर उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनकी असली ताकत उनकी लेखनी में थी, जिसके जरिए उन्होंने समाज की गहराई में मौजूद असमानताओं और समस्याओं को उजागर किया। डॉ. अंबेडकर न सिर्फ एक महान विधिवेत्ता थे, बल्कि एक गहन चिंतक, अर्थशास्त्री और लेखक भी थे। जाति व्यवस्था, सामाजिक न्याय, धर्म और लोकतंत्र पर उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। आइए जानते हैं उनकी 6 ऐसी किताबों के बारे में, जिन्हें हर व्यक्ति को जरूर पढ़ना चाहिए-
(Photo Source: Express Archive) -
Annihilation of Caste (जाति का विनाश)
यह डॉ. अंबेडकर की सबसे प्रभावशाली रचनाओं में से एक है। इसमें उन्होंने भारतीय समाज की जाति व्यवस्था की तीखी आलोचना की है और इसे पूरी तरह खत्म करने की बात कही है। यह किताब सामाजिक समानता की दिशा में एक मजबूत विचारधारा प्रस्तुत करती है। (Photo Source: amazon.in) -
States and Minorities (राज्य और अल्पसंख्यक)
इस महत्वपूर्ण दस्तावेज में अंबेडकर ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे हैं। इसमें उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की है, जहां सभी को समान अवसर और न्याय मिल सके। (Photo Source: amazon.in) -
The Problem of the Rupee (रुपये की समस्या)
यह पुस्तक अंबेडकर के आर्थिक ज्ञान को दर्शाती है। इसमें उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की मौद्रिक व्यवस्था और आर्थिक समस्याओं का गहन विश्लेषण किया है। यह अर्थशास्त्र में उनकी पकड़ को स्पष्ट करता है। (Photo Source: amazon.in) -
The Untouchables (अछूत कौन और कैसे)
इस किताब में अंबेडकर ने अछूतों की उत्पत्ति और उनके साथ हुए सामाजिक भेदभाव का गहराई से अध्ययन किया है। यह रचना सामाजिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। (Photo Source: amazon.in) -
Who Were the Shudras (शूद्र कौन थे)
यह एक ऐतिहासिक शोध पर आधारित पुस्तक है, जिसमें अंबेडकर ने शूद्रों की उत्पत्ति और उनकी सामाजिक स्थिति को समझाने की कोशिश की है। यह किताब भारतीय समाज के इतिहास को नए नजरिए से देखने का अवसर देती है। (Photo Source: amazon.in) -
The Buddha and His Dhamma (बुद्ध और उनका धम्म)
यह उनकी अंतिम प्रमुख कृति मानी जाती है। इसमें उन्होंने बौद्ध धर्म की अपनी व्याख्या प्रस्तुत की है और बताया है कि किस तरह यह धर्म समानता, करुणा और सामाजिक सुधार का मार्ग दिखाता है। यह किताब उनके वैचारिक परिवर्तन को भी दर्शाती है। (Photo Source: amazon.in)
(यह भी पढ़ें: डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास कितनी डिग्रियां थी? ऐसा करने वाले थे पहले भारतीय)